WhatsApp पर चैट कैसे करें लॉक, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपके निजी मैसेज

डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस दौर में प्राइवेसी पर खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

WhatsApp पर चैट कैसे करें लॉक, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपके निजी मैसेज

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा के लिए फीचर्स को अपग्रेड करता है।

ख़ास बातें
  • डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस दौर में प्राइवेसी बहुत ज्यादा कम हो गई है।
  • WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा करने के लिए अपग्रेड करता रहता है।
  • WhatsApp कन्वर्सेशन में प्राइवेसी की एक और परत जोड़ता है।
विज्ञापन

डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस दौर में प्राइवेसी बहुत ज्यादा कम हो गई है। सब कुछ इंटरनेट और ऑनलाइन होने के चलते प्राइवेसी के हनन होने का खतरा रहता है। भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर यूजर्स बातचीत करने से लेकर फोटो, वीडियो और दस्तावेज शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं। ऐसे में WhatsApp भी यूजर्स की सुरक्षा करने के लिए अपग्रेड करता रहता है। ऐसा ही वॉट्सऐप का एक टूल है जो कि यूजर्स के डाटा को सुरक्षा प्रदान करता है। इस फीचर को चैट लॉक कहा जाता है जो कि ग्रुप चैट से लेकर कुछ खास बातचीत लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है।

अगर आपको अक्सर चिंता रहती है कि अगर आपका फोन किसी दूसरे व्यक्ति के पास गया तो आपके मैसेज कोई पढ़ लेगा तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको चैट लॉक ऑन करने से लेकर WhatsApp कन्वर्सेशन में प्राइवेसी की एक और परत जोड़ने का तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में पासकोड सेट कर लेना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp पर चैट कैसे करें लॉक:

1: सबसे पहले आपको अपने फोन पर WhatsApp ऐप खोलनी है।
2: अब आपको उस चैट पर लॉन्ग टैप करना है, जिसे आप लॉक या अनलॉक करना चाहते हैं।
3: उसके बाद ऊपर दाईं ओर नजर आ रहे थ्री-डॉट पर टैप करना है।
4: अब आपको लॉक चैट ऑप्शन का चयन करना है।

यह करने के बाद आपकी चैट लॉक्ड चैट्स सेक्शन में सबसे ऊपर आ गई है। उन चैट्स को देखने के लिए लॉक्ड चैट्स पर टैप करना है और देखने के लिए अपना पासवर्ड या फेस आईडी दर्ज करना है। समान स्टेप्स को फॉलो करके आप अनलॉक चैट ऑप्शन का चयन करके भी चैट्स को अनलॉक कर सकते हैं। इस फीचर को सेटअप करने के बाद अब आप एक सीक्रेट कोड भी बना सकते हैं, जो आपके डिवाइस के पासकोड से अलग होगा।

WhatsApp पर लॉक्ड चैट्स के लिए सीक्रेट कोड कैसे बनाएं:

1: आपको सबसे पहले ऊपर की ओर नजर आ रहे लॉक्ड चैट्स ऑप्शन पर जाना है।
2: फिर सेटिंग्स या थ्री डॉट पर टैप करने के बाद आपको सीक्रेट कोड पर टैप करना है।
3: अब आप एक सीक्रेट कोड क्रिएट कर सकते हैं।
4: कोड क्रिएट करने के बाद उसे कंफर्म करना है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »