BSNL ने लॉन्च किया लाइव TV ऐप, Google Play Store से कर सकते हैं डाउनलोड

BSNL Live TV ऐप सिंगल CPE के जरिए इंटरनेट, Cable TV और लैंडलाइन टेलीफोन सर्विसेज की पेशकश करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2024 21:54 IST
ख़ास बातें
  • इस ऐप को एंड्रॉयड बेस्ड सिस्टम पर ऑपरेट किया जाता है
  • BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • केंद्र सरकार से जल्द BSNL को अतिरिक्त फंड मिल सकता है

यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने TV के लिए 'BSNL Live TV' ऐप्लिकेशन किया है। यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स का पता नहीं चला है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऐप को WeConnect ने पब्लिश किया है। BSNL Live TV ऐप सिंगल CPE के जरिए इंटरनेट, Cable TV और लैंडलाइन टेलीफोन सर्विसेज की पेशकश करता है। इसे एक एंड्रॉयड बेस्ड सिस्टम के जरिए ऑपरेट किया जाता है। इस वर्ष फरवरी में BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को फाइबर के जरिए पेश किया था। इसका रेट काफी कम रखा गया है। इसका शुरुआती रेट 130 रुपये प्रति माह का है। एंड्रॉयड TVs में यह सर्विस सेट-टॉप बॉक्स के बिना कार्य कर सकती है।  यह Bharti Airtel और Reliance Jio की इसी प्रकार की सर्विस को टक्कर देती है। 
Advertisement

BSNL को 4G नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार से 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिल सकता है। BSNL और दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली MTNL को 2019 से सरकार की ओर से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिला है। एक बिजनेस न्यूजपेर की रिपोर्ट के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 4G के लिए इक्विपमेंट खरीदने में हो रही कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी की वजह से BSNL को यह फंड देने की योजना बनाई है। इस प्रपोजल को जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। BSNL ने 4G सर्विसेज की शुरुआत कर दी है। 

इसका लक्ष्य अगले वर्ष की पहली छमाही तक देश भर में इस नेटवर्क को लॉन्च करने का है। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट खरीदने का ऑर्डर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सरकारी टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर ITI को दिया है। हाल ही में कम्युनिकेशंस मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि BSNL ने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत 15,000 से अधिक 4G साइट्स बनाई हैं। कंपनी की बाद में इन साइट्स को 5G में कन्वर्ट करने की तैयारी है। हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BSNL के 5G SIM कार्ड की एक इमेज शेयर की थी। इससे स्वदेशी टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  4. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  5. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  6. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  7. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  8. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  9. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  10. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.