Education Apps

Education Apps - ख़बरें

  • 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
    Adobe ने भारत के सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए Adobe Express for Education का मुफ्त एक्सेस देने की घोषणा की है। इस पहल से करीब 78 लाख छात्रों और शिक्षकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। शुरुआत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, बिहार, असम और गोवा से की गई है। छात्रों को Adobe Express के जरिए पोस्टर, वीडियो, प्रेजेंटेशन और दूसरे डिजिटल प्रोजेक्ट तैयार करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा Adobe Digital Academy के जरिए AI और डिजिटल क्रिएटिविटी से जुड़े सीखने के संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों को भी इन टूल्स को पढ़ाई में इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
    केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। NTA के अनुसार कुछ Telegram चैनलों पर कथित पेपर लीक के फर्जी दावे और छात्रों से ठगी के मामले सामने आए थे। इसी को देखते हुए MeitY ने 22 जून तक Telegram की पहुंच सीमित करने और 30 जून तक Message Editing फीचर बंद करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी का दावा है कि कुछ लोग पुराने मैसेज एडिट कर उन्हें पेपर लीक का सबूत बताकर वायरल कर रहे थे। NTA ने छात्रों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।
  • CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
    CBSE Class 10 Second Board Result 2026 जल्द घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परिणाम जून 2026 में जारी किए जाने हैं। इस साल CBSE ने NEP 2020 के तहत दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है, जिसमें दूसरी परीक्षा छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका देती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG App के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
  • Google पाकिस्तान में ऐप और गेम डेवलपर्स की करेगा मदद, शुरू किया नया प्रोग्राम
    पहला चरण एजुकेशन होगा, जिसमें Google के अनुसार, कंटेंट से भरपूर चार लाइवस्ट्रीम में बिजनेस को जड़ से बनाने, शानदार ऐप्स और गेम विकसित करने, अपने ऐप्स और गेम्स सफलतापूर्वक लॉन्च करने और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के बारे में बताया जाएगा।
  • स्‍मार्टफोन की लत से छोटे बच्चों को बचाने के लिए चीन ने एजुकेशन ऐप्‍स को किया बैन
    उन एजुकेशन ऐप्‍स को बैन कर दिया गया है, जो प्री-स्‍कूल बच्‍चों पर फोकस करते हैं।
  • Google Hangouts, Skype Meet Now, Microsoft Teams: ऐप्स जो हैं Zoom ऐप के दमदार विकल्प
    Zoom ऐप के कई फीचर्स हैं, जो इसे ऑफिस मीटिंग और कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक बेहतरीन सर्विस बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी भी कई ऐसी ऐप्स और सर्विस मौजूद हैं, जो मुफ्त है और इनमें से कुछ ज़ूम से बेहतर भी हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने छात्रों के लिए लॉन्च किए चार नए बजट लैपटॉप
    माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को चार नए विंडोज़ 10 लैपटॉप लॉन्च कर दिए। इन लैपटॉप को ख़ासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय तौर पर कुल 146 देशो में अध्यापकों को Office 365 Education के मुफ्त एक्सेस ऑफर करने की योजना भी पेश की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »