Student Apps

Student Apps - ख़बरें

  • स्टूडेंट हैं तो फोन में जरूर रखें ये 10 Free Apps, पढ़ाई से लेकर एग्जाम तक आएंगे काम
    स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ सोशल मीडिया और मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई को आसान बनाने के लिए भी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए कई ऐसे फ्री ऐप्स मौजूद हैं जो नोट्स बनाने, मैथ्स के सवाल समझने, पढ़ाई का टाइमटेबल तैयार करने, कॉन्सेप्ट सीखने और एग्जाम की तैयारी में मदद कर सकते हैं। Google Gemini से सवाल और स्टडी मटेरियल समझने से लेकर Khan Academy से कॉन्सेप्ट सीखने और Photomath से मैथ्स के सवालों का तरीका समझने तक कई विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा Adobe Scan, Google Keep, Notion, Forest, NTA Abhyas और Quizlet जैसे ऐप्स भी अलग-अलग जरूरतों में काम आ सकते हैं।
  • 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
    Adobe ने भारत के सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए Adobe Express for Education का मुफ्त एक्सेस देने की घोषणा की है। इस पहल से करीब 78 लाख छात्रों और शिक्षकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। शुरुआत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, बिहार, असम और गोवा से की गई है। छात्रों को Adobe Express के जरिए पोस्टर, वीडियो, प्रेजेंटेशन और दूसरे डिजिटल प्रोजेक्ट तैयार करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा Adobe Digital Academy के जरिए AI और डिजिटल क्रिएटिविटी से जुड़े सीखने के संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों को भी इन टूल्स को पढ़ाई में इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
    Apple ने भारत और कई अन्य देशों में Apple Music सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती म्यूजिक लाइसेंसिंग लागत को बताया है। भारत में अब Individual Plan 139 रुपये, Family Plan 229 रुपये और Student Plan 69 रुपये प्रति माह का हो गया है। वहीं Apple One की शुरुआती कीमत 195 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। यह वैश्विक स्तर पर अक्टूबर 2022 के बाद Apple Music का पहला प्राइस हाइक है, जबकि भारत में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लान्स महंगे किए हैं।
  • सायबर फ्रॉड में मेडिकल का स्टूडेंट गिरफ्तार, चीन के नागरिकों को क्रिप्टो में भेजता था रकम 
    मध्य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल के एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है। इस स्टूडेंट ने सायबर फ्रॉड से मिली लगभग आठ लाख रुपये की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर चीन के एक गैंग के लोगों को भेजा था। राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला विक्रम विश्नोई महाराष्ट्र में अलीबाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में MBBS का थर्ड-ईयर का स्टूडेंट है।
  • 20 वर्ष की भारतीय छात्रा ने जीता Apple का कोडिंग चैलेंज, आंखों के मरीजों के लिए बनाया ऐप
    20 वर्षीय छात्रा का कहना है कि कोडिंग के लिए उनकी प्रेरणा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में समस्याओं को हल करने के विचार से आती है। यह सब कई वर्षों पहले शुरू हुआ जब उसने अपने आसपास के लोगों की मदद करने की सोची।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »