डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016: ऐप्पल ने सिरी डिजिटल असिस्टेंट को थर्ड पार्टी डेवलेपर के लिए खोला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2016 10:46 IST
ऐप्पल ने सोमवार को डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 इवेंट में अपने सिरी डिजिटल असिस्टेंट को थर्ड पार्टी डेवलेपर के लिए खोलने का ऐलान किया। ऐप्पल का सिरी डिजिटल असिस्टेंट अब दूसरे ऐप्लिकेशन के लिए भी मौजूद होगा। ऐप्पल द्वारा यह कदम अपनी आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस को प्रतिदव्ंदी सर्विस जैसे अमेजन, गूगल और सॉफ्टवेयर से मिलने वाली टक्कर को देखते हुए उठाया गया है।

नए फीचर से आईफोन यूजर अब ऐप्पल की सर्विस इस्तेमाल ना कर रहे लोगों से जुड़ सकेंगे। आईफोन यूजर मैसेज भेजने के साथ-साथ पेमेंट कर सकेंगे, और तस्वीरें भी सर्च कर सकेंगे।

ऐप्पल के वाइस प्रेसिडेंट ने चीन के मैसेजिंग ऐप्लिकेशन का हवाला देते हुए कहा, ''अब आप सिरी के जरिए वीचैट का इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा सिरी स्लैक, व्हाट्सऐप, उबर और लिफ्ट जैसे ऐप के साथ भी काम करेगा।''

सैन फ्रांसिस्को में ऐप्पल की सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में ऐप्पल ने नई शुरुआत की है। ऐप्पल ने अपनी सर्विसेज को बड़े पैमाने पर आईओएस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम तक ही सीमित रखा है।
Advertisement

इस नए फीचर की शुरुआत इस साल आने वाले संभावित आईओएस10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर होगी। इसके अलावा ऐप्पल मैप्स ऐप्लिकेशन को भी थर्ड पार्टी डेवलेपर के लिए खोल दिया गया है। इसकी शुरुआत 2012 में हुई थी। ऐप्पल अपने मैसेजिंग ऐप में भी सिरी आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस को एड कर रही है जिससे यूजर इमोजी एक्सेस कर पाएंगे और मैसेज भेजने और देखने के नए तरीकों को भी जान पाएंगे।
Advertisement

सिरी ऐप्पल के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोग्राम का सबसे विजिबल हिस्सा है और इसे आमतौर पर एआई के तौर पर जाना जाता है।

ऐप्पल के मुताबिक, अब ऐप्पल यूजर ऐप्पल मैप्स के साथ किसी थर्ड पार्टी ऐप जैसे ओपन टेबल का इस्तेमाल कर एक रेस्तरां में रिजर्वेशन करा सकते हैं।
Advertisement

माना जा रहा है कि ऐप्पल अपनी सर्विसेज पर ज्यादा ध्यान दे रही है। ऐप्पल को इस साल आईफोन से होने वाली बिक्री में कम फायदा हुआ है और टैबलेट की कम मांग के चलते आईपैड की बिक्री पर भी असर पड़ा है।
Advertisement

इसके अलावा ऐप्पल ने कहा कि वह अपने मैक कम्प्यूटर सिस्टम के लिए भी सिरी ला रही है, इससे पीसी यूजर अपनी मशीन या इंटरनेट को वॉयस कमांड के साथ सर्च कर सकेंगे।

सिरी को आगे बढ़ाने की दिशा में कंपनी द्वारा लिया गया यह फैसला माइक्रोसॉफ्ट के कोरटाना, अमेज़न के एलेक्सी और गूगल नाउ जैसी सर्विसेज से ट्क्कर के चलते लिया गया है। इन सर्विसेज में भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल होता है।

इसके अलावा, ऐप्पल ने बताया कि कंपनी अपने ऐप्पल पे सिस्टम का वेब पर विस्तार कर रही है जिससे मर्चेंट ट्रांजेक्शन को हैंडल कर पाएंगे जो यूर के आईफोन या ऐप्पल वॉच पर ऑथेंटिकेट किये जा सकते हैं।

ऐप्पल के मुताबिक, आने वाले महीनों में ऐप्पल पे को स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस और हॉंग कॉंग सम्त कई दूसरे मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apps, Artificial intelligence, Laptops, Mac, Mobiles, PC, Siri, Tablets, WWDC, WWDC2016

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.