• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब नहीं मिलेगा Amazon Prime का यह सस्ता मंथली सब्सक्रिप्शन, ये है वजह...

अब नहीं मिलेगा Amazon Prime का यह सस्ता मंथली सब्सक्रिप्शन, ये है वजह...

Amazon ने अपना सपोर्ट पेज भी अपडेट कर दिया है, जिसमें Amazon Prime का मंथली सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है। इसके अतिरिक्त, 27 अप्रैल से अमेज़न ने अमेज़न प्राइम फ्री ट्रायल के लिए न्यू मेंबर साइन-अप को भी अस्थाई रूप से बंद कर रखा है।

अब नहीं मिलेगा Amazon Prime का यह सस्ता मंथली सब्सक्रिप्शन, ये है वजह...
ख़ास बातें
  • Amazon Prime के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन की कीमत 329 रुपये है
  • अमेज़न प्राइम के सालाना सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपये है
  • मंथली सब्सक्रिप्शन की कीमत 129 रुपये प्रति महीना थी
विज्ञापन
Amazon अब भारत में मंथली प्राइम मेंबरशिप प्रदान नहीं करेगा। नए फैसले के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी केवल तीन महीने और एक साल तक की ही प्राइम मेंबरशिप देने वाली है। बता दें, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन की शुरुआती कीमत 129 रुपये प्रति महीना थी, लेकिन अब इस शुरुआती पैक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए आदेश के बाद बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि आरबीआई के अपने नए दिशानिर्देश में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को रिकरिंग ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन की प्रक्रिया के लिए Additional Factor of Authentication (AFA) को लागू करने का आदेश दिया है। इस नए आदेश को लागू करने की डेडलाइन 30 सितंबर है।

Amazon ने अपना सपोर्ट पेज भी अपडेट कर दिया है, जिसमें Amazon Prime का मंथली सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है। इसके अतिरिक्त, 27 अप्रैल से अमेज़न ने अमेज़न प्राइम फ्री ट्रायल के लिए न्यू मेंबर साइन-अप को भी अस्थाई रूप से बंद कर रखा है। फिलहाल, यदि कोई यूज़र अमेज़न प्राइम मेंबरशिप खरीदना चाहेगा या रिन्यू कराना चाहेगा, तो उसके पास केवल तीन महीने या फिर सालाना सब्सक्रिप्शन लेने का ही विकल्प होगा। आपको बता दें, अमेज़न प्राइम के तीन महीने वाले सब्सक्रिप्शन की कीमत 329 रुपये है, जबकि इसका सालाना सब्सक्रिप्शन आपको 999 रुपये में प्राप्त होता है।

गौरतलब है कि आरबीआई के इस नए फ्रेमवर्क की घोषणा अगस्त 2019 में ही कर दी गई थी, लेकिन बाद में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए यह डेडलाइन इस साल 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। डेडलाइन में विस्तार करते हुए कहा गया था कि यह फैसल ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे ध्यान में रखकर लिया गया है।

शुरुआत में RBI ने साल 2019 में 2 हजार रुपये तक के रिकरिंग ट्रांजेक्शन के लिए AFA को तैनात करने की रूपरेखा जारी की थी। हालांकि, पिछले साल दिसंबर तक यह नियम 5,000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन की सीमा तक बढ़ा दिया गया था। इस कट-ऑफ से ऊपर के ट्रांसजेक्शन पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत पड़ेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Prime, RBI

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »