• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!

अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!

Uber अगले कुछ वर्षों में 1.2 लाख Driverless Cars तैनात करने की तैयारी कर रही है। कंपनी AI आधारित Robotaxi नेटवर्क पर 10 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करेगी। जानें बिना ड्राइवर वाली ये टैक्सियां कैसे काम करती हैं।

अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!

Photo Credit: Zoox

ऊपर तस्वीर में Amazon के स्वामित्व वाली Zoox की रोबोटैक्सी है

ख़ास बातें
  • Uber अगले कुछ वर्षों में 1.2 लाख ड्राइवरलैस कारें तैनात करेगी
  • ये रोबोटैक्सी AI, LiDAR, Radar और कैमरों की मदद से चलती हैं
  • कंपनी 2026 में 15 शहरों में ऑटोनॉमस टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी में
विज्ञापन

राइड-हेलिंग कंपनी Uber ने ड्राइवरलेस मोबिलिटी की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ वर्षों में 10 अरब डॉलर (करीब 95 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा का निवेश करेगी और दुनिया भर में 1.2 लाख ड्राइवरलेस (Robotaxi) गाड़ियां तैनात करने की योजना बना रही है। Uber का लक्ष्य 2026 के दौरान कम से कम 15 शहरों में ऑटोनॉमस टैक्सी सर्विस शुरू करना है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिना ड्राइवर वाली ये टैक्सियां काम कैसे करती हैं?

Robotaxi पारंपरिक कारों की तरह किसी इंसान द्वारा नहीं चलाई जाती। इनमें LiDAR, Radar, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, GPS और AI आधारित कंप्यूटर सिस्टम लगे होते हैं। ये सभी सेंसर मिलकर वाहन के आसपास का 360 डिग्री व्यू तैयार करते हैं और सड़क, ट्रैफिक सिग्नल, पैदल यात्रियों, दूसरी गाड़ियों और अन्य बाधाओं की लगातार पहचान करते रहते हैं।

इन सभी सेंसर से मिलने वाले डेटा को AI सिस्टम रियल-टाइम में प्रोसेस करता है और कुछ मिलीसेकंड के भीतर यह तय करता है कि गाड़ी को कब ब्रेक लगाना है, कब स्पीड बढ़ानी है, किस दिशा में मुड़ना है या किसी बाधा से कैसे बचना है। यानी ड्राइविंग से जुड़े लगभग सभी फैसले सॉफ्टवेयर अपने आप लेता है।

ऑटोनॉमस गाड़ियां फिलहाल हर सड़क पर नहीं चलाई जातीं। इन्हें आमतौर पर पहले से मैप किए गए Geofenced Areas में ऑपरेट किया जाता है। इन इलाकों का हाई-डेफिनिशन डिजिटल मैप पहले से तैयार होता है, जिससे AI सिस्टम को सड़क, लेन और ट्रैफिक पैटर्न की बेहतर जानकारी मिलती है। इसी वजह से शुरुआती दौर में Robotaxi सर्विस चुनिंदा शहरों और सीमित रूट्स पर ही शुरू की जाएगी।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Uber इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तकनीक खुद डेवलप नहीं कर रही है। कंपनी ऑटोनॉमस व्हीकल टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कई कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। इसमें Waymo, Zoox, Lucid, Rivian और अन्य कंपनियां शामिल हैं। Uber का फोकस इन तकनीकों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाकर बड़े स्तर पर Robotaxi नेटवर्क तैयार करने पर है।

फिलहाल Uber ने मानव ड्राइवरों को हटाने की कोई योजना घोषित नहीं की है। शुरुआती चरण में Robotaxi केवल सीमित शहरों और चुनिंदा रूट्स पर ही ऑपरेट होंगी। इसके अलावा कई जगहों पर सुरक्षा कारणों से शुरुआती समय में मॉनिटरिंग सिस्टम भी रखा जा सकता है।

हालांकि, लंबे समय में यदि ड्राइवरलेस तकनीक ज्यादा भरोसेमंद और कम खर्चीली साबित होती है, तो एयरपोर्ट रूट, सिटी सेंटर और तय शहरी कॉरिडोर जैसे क्षेत्रों में इंसानी ड्राइवरों की जरूरत कम होने की काफी संभावना है। वहीं, ऑटोनॉमस फ्लीट की मॉनिटरिंग, मेंटेनेंस, चार्जिंग, सफाई और ऑपरेशन जैसे नए रोजगार भी सामने आ सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »