• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • AI+ Laptap की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, लैपटॉप जैसा एक्सपीरिएंस देगा ये टैबलेट!

AI+ Laptap की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, लैपटॉप जैसा एक्सपीरिएंस देगा ये टैबलेट!

Ai+ ने कंफर्म किया है कि उसका नया Laptab भारत में अगले साल लॉन्च होगा। यह डिवाइस लैपटॉप और टैबलेट दोनों का हाइब्रिड अनुभव देगा और 11, 12 और 13-इंच मॉडल्स में उपलब्ध होगा।

AI+ Laptap की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, लैपटॉप जैसा एक्सपीरिएंस देगा ये टैबलेट!

Photo Credit: AI+

ख़ास बातें
  • Ai+ ने कंफर्म किया है कि Laptab को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा
  • 11 इंच, 12 इंच और 13 इंच स्क्रीन साइज में आएगा टैबलेट
  • कंपनी के मुताबिक, Laptab के साथ डिटेचेबल कीबोर्ड और स्टाइलस दोनों मिलेंगे
विज्ञापन

AI+ ने कंफर्म किया है कि उनका अपकमिंग Laptap टैबलेट अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने वाला है। कंपनी का कहना है कि Laptap को लैपटॉप और टैबलेट दोनों का ही मिलाजुला एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 11 इंच, 12 इंच, और 13 इंच साइज में आएगा। कंपनी ने इनके साथ डिटेच हो सकने वाले कीबोर्ड और स्टाइलस दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इन्हें Flipkart और Ai+ के अधिकारिक रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 

Ai+ के मुताबिक, Laptab एक ऐसा डिवाइस है जो आपको हर तरह से काम आ सकता है। फिर चाहे ऑनलाइन क्लास हो, प्रेजेंटेशन बनानी हो, ऑनलाइन कंटेंट देखना हो या फिर राह चलते कुछ क्रिएटिव काम करना हो। Laptab में NxtQ OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही यह डेडिकेटेड पीसी मोड के साथ आएगा, जो डिवाइस में डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस दे सकता है। इसके साथ एक फुल कीबोर्ड मिलेगा और स्टाइलस भी शामिल किया गया है।

NxtQuantum Shift Technologies के CEO माधव सेठ का कहना है कि यह केवल एक साधारण टैबलेट नहीं होगा। यह वह डिवाइस होगा, जो आजकल के जीने के तरीके से मेल खाता है। भारतीय यूजर्स को एक ऐसा डिवाइस चाहिए जो एजुकेशन, क्रिएटिविटी, पेशेवर काम, मनोरंजन आदि सब कर सके। कंपनी के ईकोसिस्टम में यह नया एडिशन है जिसमें स्मार्टफोन, वियरेबल, और TWS ईयरबड्स पहले से मौजूद हैं। 

Ai+ Laptab की प्राइसिंग की जहां तक बात है, कंपनी का कहना है कि वह इसे एग्रेसिव प्राइसिंग पर लॉन्च करेगी। यानी इसे हर कोई खरीद सकेगा, चाहे वह स्टूडेंट हो, क्रिएटर हो या फिर कोई जॉब करने वाला व्यक्ति। प्राइसिंग का खुलासा कंपनी 2026 की पहली तिमाही में करेगी। तब तक इसके मार्केट में आने का इंतजार करना होगा। 

Ai+ Laptab भारत में कब लॉन्च होगा?

Ai+ ने कंफर्म किया है कि Laptab को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। सटीक तारीख लॉन्च के नजदीक घोषित होगी।

Ai+ Laptab कितने साइज में उपलब्ध होगा?

यह हाइब्रिड डिवाइस तीन साइज - 11 इंच, 12 इंच और 13 इंच में आएगा। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकेगा।

क्या Ai+ Laptab में कीबोर्ड और स्टाइलस मिलेगा?

हां, कंपनी ने बताया है कि Laptab के साथ डिटेचेबल कीबोर्ड और स्टाइलस दोनों मिलेंगे, ताकि लैपटॉप जैसा फुल टाइपिंग और टैबलेट जैसा क्रिएटिव अनुभव एक साथ मिल सके।

Laptab कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है?

Laptab में कंपनी का खुद का NxtQ OS दिया गया है, जिसमें एक खास PC मोड भी शामिल है जो इसे डेस्कटॉप जैसा यूजर इंटरफेस देता है।

Ai+ Laptab की कीमत कितनी होगी?

कंपनी ने बताया है कि डिवाइस को आक्रामक प्राइसिंग पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन सटीक कीमत की घोषणा 2026 की पहली तिमाही में होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI Plus, AI Plus Laptab, AIPlus
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »