India Ai Impact Summit 2026

India Ai Impact Summit 2026 - ख़बरें

  • AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
    Adobe ने भारतीय छात्रों के लिए Firefly, Photoshop और Acrobat को मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह सुविधा देशभर के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के जरिए दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब के माध्यम से छात्रों को AI फर्स्ट टूल्स, करिकुलम और ट्रेनिंग का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा NASSCOM FutureSkills Prime के साथ साझेदारी के तहत इंडस्ट्री संबंधित मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों को AI और क्रिएटिव स्किल विकसित करने में मदद मिलेगी।
  • भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
    Sarvam AI ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर Sarvam Kaze लॉन्च करेगी। यह जानकारी India AI Impact Summit 2026 के दौरान कंपनी के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने दी। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट ग्लास डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगा। इसके साथ ही Sarvam ने फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए HMD के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। Qualcomm और Bosch के साथ भी सहयोग की घोषणा की गई है, जिससे अलग अलग डिवाइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
    भारत ने AI को लेकर एक बड़ा वैश्विक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। AI Impact Summit 2026 के दौरान देश ने 24 घंटे में 2,50,946 AI Responsibility Pledge हासिल कर Guinness World Records का खिताब जीता। यह कैंपेन 16 से 17 फरवरी के बीच चलाया गया था। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस उपलब्धि की घोषणा की। सरकार के मुताबिक, अभियान का मकसद नागरिकों को डेटा प्राइवेसी, ट्रांसपेरेंसी और जिम्मेदार AI उपयोग के लिए प्रेरित करना था।
  • क्या है वो रोबोट डॉग जिसने AI Summit में Galgotias University से उसका पवेलियन छीन लिया? यहां जानें पूरी कहानी
    India AI Impact Summit 2026 में Galgotias University के स्टॉल पर प्रदर्शित रोबोट डॉग को लेकर विवाद सामने आया है। “Orion” नाम से दिखाए गए इस AI पावर्ड रोबोट को यूनिवर्सिटी की इनोवेशन बताया गया था, लेकिन टेक कम्युनिटी ने इसे Unitree Robotics के कॉमर्शियल मॉडल Unitree Go2 के रूप में पहचाना। इसके बाद सोशल मीडिया पर आलोचना बढ़ी और आयोजकों ने स्टॉल खाली करने के निर्देश दिए। यूनिवर्सिटी ने बाद में स्पष्ट किया कि रोबोट को स्वयं डेवलप नहीं किया गया था, बल्कि छात्रों को टेक्निकल एक्सपीरियंस देने के लिए प्रदर्शित किया गया था।
  • Google I/O 2026: इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?
    Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Google I O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को किया जाएगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में इन पर्सन और ऑनलाइन दोनों फॉर्मेट में होगा। कंपनी के मुताबिक इस दौरान Gemini, Android और अन्य प्रोडक्ट्स में AI से जुड़े नए अपडेट्स और ब्रेकथ्रू शेयर किए जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी AI मुख्य फोकस में रहने की उम्मीद है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब Google CEO Sundar Pichai भारत में India AI Impact Summit में भाग ले रहे हैं।
  • आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
    Sarvam AI ने India AI Impact Summit में अपने पहले AI स्मार्टग्लास Sarvam Kaze की घोषणा की है। कंपनी के CEO Pratyush Kumar के मुताबिक यह डिवाइस मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा और इसे भारत में डिजाइन व विकसित किया गया है। Sarvam का दावा है कि Kaze उसके इन हाउस AI मॉडल्स पर काम करेगा और यूजर की आवाज सुनने, समझने और जवाब देने में सक्षम होगा। कंपनी का उद्देश्य AI को स्क्रीन से बाहर निकालकर रोजमर्रा के अनुभव में शामिल करना है।
  • India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
    India AI Impact Summit के दौरान Bharat1.AI ने बेंगलुरु में Humanity First AI City बनाने का विजन पेश किया है। इस पहल का पहला चरण B1 AI Superpark होगा, जो सरजापुर में 5 लाख वर्ग फुट के कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यहां 10,000 से ज्यादा AI रिसर्चर और इनोवेटर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। फोकस Agentic और Physical AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट करने पर रहेगा। इस परियोजना को अगले 36 महीनों में सिटी स्केल AI टेस्टबेड के रूप में विस्तार देने की योजना है।
  • अब विदेशी भी कर पाएंगे UPI का उपयोग, NPCI ने AI समिट के लिए यूपीआई वन वर्ल्ड किया लॉन्च
    नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विदेशी मेहमानों के लिए यूपीआई-बेस्ड पेमेंट सर्विस UPI One World लॉन्च की है। यह वॉलेट नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एआई समिट पर मौजूद NPCI पवेलियन में ऑथोराइज्ड इश्यूर्स के जरिए उपलब्ध है। इंटरनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ट्रैवलर वॉलेट में पैसा जमा कर सकते हैं और स्टैंडर्ड यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके ट्रांजेक्शन पूरा कर सकते हैं।
  • PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
    नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन किया। यह आयोजन AI Impact Summit 2026 का हिस्सा है और इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित बड़े AI सम्मेलनों में गिना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw और MeitY सचिव S. Krishnan ने बताया कि समिट में AI के फायदों और संभावित जोखिमों पर चर्चा होगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा इवेंट और 840 से अधिक प्रदर्शक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। समिट की थीम ‘People, Planet and Progress’ है।
  • AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
    India AI Impact Summit 2026 के बीच Reliance Jio की AI डिवीजन ने टॉप टैलेंट की तलाश तेज कर दी है। Chief AI Scientist Gaurav Aggarwal ने समिट में मौजूद हाई स्किल्ड डेवलपर्स, जिन्हें उन्होंने “cracked engineers” कहा, को सीधे अप्रोच करने का निमंत्रण दिया है। उनके मुताबिक AI मॉडल, ऑप्टिमाइजेशन और प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट पर काम कर रहे इंजीनियर्स को रिक्रूटमेंट टीम से फास्ट ट्रैक इंट्रो दिया जा सकता है। यह कदम Jio के AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े स्केल पर डिप्लॉयमेंट की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
  • India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
    India AI Impact Summit 2026 भारत में 16 फरवरी से नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक ग्लोबल समिट का चौथा एडिशन है, जिसका पहला एडिशन यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था।  उसके बाद यह सियोल और पेरिस में भी यह आयोजित हो चुका है। यह पहली बार है जब एआई समिट का आयोजन ग्लोबल साउथ में हो रहा है।
  • India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
    भारत में इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट (India AI Impact Summit) की शुरुआत 16 फरवरी से होने जा रही है। यह खास ईवेंट 16-20 फरवरी तक चलेगा। समिट का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में टेक और AI की दुनिया से नामी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »