• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता

AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनियाभर में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता

Photo Credit: X/Barack Obama

एजेंटिक AI सामान्य चैटबॉट्स से अलग है, क्योंकि यह कई काम कर सकता है।

ख़ास बातें
  • एजेंटिक AI सामान्य चैटबॉट्स से अलग है।
  • एजेंटिक AI कई काम कर सकता है।
  • एजेंटिक AI अपने वेबसाइट खोल सकता है।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनियाभर में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ इसे भविष्य की टेक्नोलॉजी बता रहे हैं तो कहीं पर इसे नौकरी पर पड़ने वाला बुरा असर बताया जा रहा है। एआई को लेकर दुनिया भर में चिंता भी हो रही है, क्योंकि यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आसानी और तेजी के साथ कर रहा है और इससे बेरोजगारी बढ़ रही है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा  ने भी एआई को लेकर अपनी चिंता जताई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

उन्होंने 18 सितंबर को न्यूयॉर्क के हैमिल्टन में कोलगेट यूनिवर्सिटी में एक पब्लिक डिस्कशन के दौरान फेडरल सरकार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर ज्यादा सख्त कंट्रोल लगाने की अपील की है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि ज्यादा ऑटोनॉमस AI सिस्टम को रेगुलेट करने के लिए सिर्फ कानूनी मुकदमे का डर ही काफी नहीं होगा।  ओबामा ने कहा कि AI मेडिकल रिसर्च, इलाज के नए तरीके खोजने, एनर्जी सिस्टम को बेहतर बनाने और साइंटिफिक डिस्कवरी जैसे सेक्टर में बहुत मददगार हो सकता है, जिसके इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि एंजेंटिक सिस्टम हो जो ऑनलाइन खुद से काम कर सकें।

एजेंटिक AI पर बहस क्यों?
ओबामा ने उन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को लेकर खासतौर पर चिंता जताई जो ज्यादातर इंसानों के बिना काम कर सकते हैं। एजेंटिक AI सामान्य चैटबॉट्स से अलग है, क्योंकि यह कई काम कर सकता है और दूसरी सर्विस से जुड़ सकता है या यूजर की कमांड के अनुसार काम कर सकता है। सामान्य चैटबॉट आमतौर पर यूजर की रिक्वेस्ट का जवाब देता है। जबकि एजेंटिक AI अपने आप कई काम जैसे कि वेबसाइट खोलना, फाइल पर काम करना, कोड लिखना और रन करना, एक्सटरनल सर्विस का उपयोग करना और बिना इंसानों के लगातार निर्देश दिए किसी काम को दोबारा शुरू कर सकता है।

इस तरह की स्वतंत्रता सिस्टम को उपयोग बनाती है, लेकिन इससे जोखिम भी बढ़ता है। AI एजेंट पर अपनी रिसर्च में Anthropic मानता है कि एजेंट पहले से ही प्रोडक्टिविटी में काफी सुधार ला रहे हैं, लेकिन इंसानों द्वारा कम मॉनिटर होने की वजह से वो यूजर की इच्छा को गलत समझ सकते हैं, कोई अनचाहा काम कर सकते हैं या प्रॉम्प्ट इंजेक्शन के जरिए अटैक का शिकार हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »