• होम
  • एआई
  • फ़ीचर
  • 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts

80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts

80s AI Photo Trend सोशल मीडिया पर वायरल है। ChatGPT में अपनी फोटो अपलोड करके इन 5 Prompts की मदद से 80s बॉलिवुड, फैमली एल्बम, कॉलेज और रेट्रो स्ट्रीट लुक बनाया जा सकता है।

80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts

Photo Credit: AI Generated

AI की मदद से अपनी नई फोटो को दें 80s का शानदार Retro अंदाज

ख़ास बातें
  • 80s AI Photo Trend में वायरल हो रही हैं रेट्रो तस्वीरें
  • ChatGPT के इन Prompts से बनाएं 80s बॉलिवुड लुक
  • हीरो, हीरोइन, फैमिली एल्बम और कॉलेज फोटो के Prompts यहां
विज्ञापन

अगर आप इन दिनों Instagram या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की ऐसी तस्वीरें देख रहे हैं, जिनमें वे 1980s के दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और पुराने कैमरे वाली फोटो में नजर आ रहे हैं, तो यह कोई पुरानी तस्वीर नहीं बल्कि AI का कमाल हो सकता है। इन दिनों AI 80s Photo Trend सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को AI की मदद से 1980s के अंदाज में बदल रहे हैं। इस ट्रेंड में सिर्फ फोटो पर Vintage Filter नहीं लगाया जा रहा, बल्कि पूरी तस्वीर को उस दौर के हिसाब से री-इमेजिन किया जा रहा है।

इसमें 1980s के कपड़े, बड़े और वॉल्यूम वाले हेयरस्टाइल, पुराने स्टूडियो बैकग्राउंड, गर्म रोशनी, फिल्म ग्रेन और एनालॉग कैमरा जैसा लुक शामिल किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इसका क्रेज इतना बढ़ गया है कि कुछ पब्लिक फिगर्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं।

अगर आप भी अपनी फोटो को 80s वाला लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बस एक अच्छी क्वालिटी की फोटो और सही Prompt की जरूरत होगी।

AI से 80s वाली फोटो कैसे बनाएं?

सबसे पहले ChatGPT जैसे AI Image Generator में अपनी एक साफ फोटो अपलोड करें। इसके बाद अपनी पसंद के हिसाब से Prompt डालें। आप चाहें तो सिर्फ चेहरे और कपड़ों को 80s लुक दे सकते हैं या फिर पूरी तस्वीर को उस दौर के फोटोशूट, Family Album या Bollywood Portrait जैसा बना सकते हैं।

एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि Prompt में अपनी फेशियल आइडेंटिटी और फीचर्स को बनाए रखने के लिए जरूर कहें। इससे AI के फोटो बनाते समय चेहरा जरूरत से ज्यादा बदलने की संभावना कम हो सकती है।

Prompt 1: Classic 80s Bollywood Portrait

अगर आपको अपनी फोटो को पुराने बॉलीवुड स्टूडियो फोटो जैसा बनाना है, तो यह Prompt ट्राई कर सकते हैं:

Transform my uploaded photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features, identity and natural expression clearly recognisable. Do not change my facial structure or make me look like a different person. Give me period-appropriate 1980s Indian clothing, hairstyle and accessories. Use warm studio lighting, soft focus, subtle analogue film grain and slightly faded colours. Make the image look like a real photograph captured in India during the 1980s on an analogue camera, rather than a modern photo with a vintage filter. Keep the result photorealistic and avoid excessive sepia, artificial ageing or exaggerated vintage effects.

यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपनी मौजूदा फोटो को 80s Bollywood स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा बनाना चाहते हैं। इस तरह के Portrait Prompt में चेहरे की पहचान बनाए रखने के साथ उस दौर की स्टाइलिंग और एनालॉग फोटोग्राफी को शामिल किया जाता है।

Prompt 2: 80s Family Album Photo

अगर आपको ऐसा लगे कि आपकी फोटो 1980s के किसी पुराने Family Album से निकली है, तो यह Prompt इस्तेमाल करें:

Recreate my uploaded photo as an authentic Indian family photograph from the mid-1980s. Keep my face, identity and natural expression recognisable and unchanged. Give me clothing, hairstyle and styling appropriate for an Indian family photograph from the 1980s. Use a simple, natural home setting with realistic period details. Add the look of an old analogue camera: soft lighting, subtle film grain, slightly faded colours, natural shadows and mild imperfections from an old printed photograph. The final image should feel like a genuine family-album photograph from the 1980s, not a modern digital image with a vintage filter.

इसमें बहुत ज्यादा ग्लैमरस लुक की बजाय पुराने घर के फोटो एल्बम जैसा नेचुरल अंदाज मिलेगा। 1980s Family Album इस ट्रेंड में इस्तेमाल किए जा रहे प्रमुख formats में से एक है।

Prompt 3: 80s Retro Street Style

अगर आप चाहते हैं कि फोटो में पूरा 80s वाला माहौल दिखे, तो Street Style वाला Prompt ज्यादा मजेदार रहेगा:

Turn my uploaded photo into an authentic 1980s Indian street photograph. Preserve my real facial identity and recognisable facial features. Give me authentic 1980s clothing, hairstyle and accessories. Place me in a lively Indian urban street from the decade, with period-appropriate cars, shopfronts and surroundings. Use natural lighting, realistic shadows, subtle analogue film grain, slightly faded colours and the imperfect look of a candid photograph taken with a 1980s film camera. Make the final image photorealistic and historically believable, with no modern objects or digital-looking effects.

इस Prompt में AI सिर्फ कपड़े नहीं बदलता, बल्कि सड़क, गाड़ियां, दुकानें और आसपास का माहौल भी 80s के हिसाब से तैयार कर सकता है।

Prompt 4: 80s College Student Look

अगर आपको यह देखना है कि आप 1980s में कॉलेज स्टूडेंट होते तो कैसे दिखते, तो यह Prompt काम आ सकता है:

Transform my uploaded photo into an authentic Indian college photograph from the 1980s. Keep my identity, facial structure and recognisable features intact. Give me an authentic 1980s college hairstyle, outfit and accessories. Place me in a period-appropriate college campus with realistic architecture and details from the decade. Make the image feel like a candid photograph captured on an analogue film camera. Use natural lighting, subtle film grain, slightly soft focus, realistic colours and the imperfect texture of an old printed photograph. Avoid modern clothing, objects, architecture and digital photography effects.

इससे आपकी फोटो को पुराने कॉलेज कैंपस और उस दौर के Fashion के साथ Nostalgic 80s स्टूडेंट फोटो में बदला जा सकता है।

Prompt 5: 80s Bollywood Heroine Look

अब अगर आपको पूरा 80s Bollywood Heroine वाला ग्लैमरस अंदाज चाहिए, तो यह Prompt ट्राई करें:

Reimagine my uploaded photo as a glamorous 1980s Bollywood heroine portrait. Keep my real facial identity and distinctive facial features recognisable. Give me a voluminous 1980s hairstyle, period-appropriate Indian makeup, a colourful saree, statement jewellery and styling inspired by classic Hindi cinema of the decade. Use a traditional Indian studio backdrop with warm cinematic lighting, soft focus and subtle analogue film grain. Add slightly faded but rich film colours and the visual texture of an old Bollywood publicity photograph. Keep the face natural and realistic. Do not make me look like a different person or use excessive beauty effects.

80s Bollywood Heroine वाले लुक में भरे हुए बॉल, साड़ी, पुराने जमाने के जेवर और वार्म स्टूडियो लाइटिंग जैसे एलिमेंट इस ट्रेंड की पहचान बन गए हैं।

सिर्फ विंटेज फिल्टर लगाने से नहीं बनेगी 80s वाली फोटो

इस ट्रेंड की खास बात यही है कि यह सामान्य विंटेज फोटो से अलग है। AI को Prompt के जरिए यह बताया जा सकता है कि फोटो में किस तरह के कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग और कैमरा टेक्स्चर चाहिए। इसलिए एक ही फोटो से अलग-अलग तरह के 80s Look बनाए जा सकते हैं।

अगर आपका चेहरा हर बार थोड़ा बदल रहा है, तो Prompt में “Keep my facial identity and facial features recognisable”, “Do not change my facial structure” जैसी लाइनें जरूर रखें। साथ ही AI को जरूरत से ज्यादा स्टाइलिंग फ्रीडम देने से बचें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI Photo Trend, ChatGPT, 80s Photo, AI Image Generator, Bollywood
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »