• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • 2027 तक AI हड़प लेगा सैकड़ों व्हाइट कॉलर जॉब! Anthropic के साइंटिस्ट की चेतावनी

2027 तक AI हड़प लेगा सैकड़ों व्हाइट कॉलर जॉब! Anthropic के साइंटिस्ट की चेतावनी

Anthropic के चीफ साइंटिस्ट जेरेड कपलान ने AI को लेकर चेतावनी दी है कि यह उम्मीद से बहुत ज्यादा तेजी से प्रगति कर रहा है। यह इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है कि यह जल्द ही छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करेगा और व्हाइट कॉलर जॉब्स को पीछे छोड़ देगा।

2027 तक AI हड़प लेगा सैकड़ों व्हाइट कॉलर जॉब! Anthropic के साइंटिस्ट की चेतावनी

AI टूल्स मानव क्षमताओं को तेजी से पीछे छोड़ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • एआई अनुमानित रफ्तार से कहीं ज्यादा तेजी से अपना प्रभाव छोड़ रहा है।
  • यह इसी दशक के अंत तक अधिकतर व्हाइट-कॉलर जॉब्स की जगह ले सकता है।
  • यह जल्द ही छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

AI अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से अपने पैर फैला रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जब से अस्तित्व में आया है तब से ही इस बात पर बहस छिड़ी हुई है कि इसके आ जाने से नौकरियां चली जाने का खतरा है। ऐसा ही कुछ Anthropic के चीफ साइंटिस्ट की ओर से कहा गया है जिन्होंने AI के तेजी से विस्तार को लेकर बड़ी बात कही है। साइंटिस्ट ने चेताया है कि एआई अनुमानित रफ्तार से कहीं ज्यादा तेजी से अपना प्रभाव छोड़ रहा है। यह इसी दशक के अंत तक अधिकतर व्हाइट-कॉलर जॉब्स की जगह ले सकता है। 

AI सेफ्टी और रिसर्च कंपनी Anthropic के चीफ साइंटिस्ट जेरेड कपलान ने AI को लेकर चेतावनी दी है कि यह उम्मीद से बहुत ज्यादा तेजी से प्रगति कर रहा है। यह इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है कि यह जल्द ही छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करेगा और व्हाइट कॉलर जॉब्स को पीछे छोड़ देगा। साइंटिस्ट ने आगाह किया है कि आने वाले समय में मानवता को यह समझना मुश्किल हो जाएगा कि असल में AI पर हमारा कितना कंट्रोल है! और कंट्रोल है भी या नहीं? यह सब इस दशक के अंत तक हो जाएगा। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेशेवर काम को अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से ट्रांसफॉर्म कर सकता है। वैज्ञानिक की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब AI क्षेत्र के मुख्य प्लेयर्स जैसे Anthropic, OpenAI, Google, Deepmind, और Meta आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) की ओर बढ़ रहे हैं। AGI एक ऐसा AI सिस्टम है जो इंसानों से भी बेहतर तरीके से टास्क परफॉर्म कर सकता है। कपलान ने अपनी ही फैमिली का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका 6 वर्ष का बेटा कभी भी एकेडमिक कामों जैसे कि निबंध लिखने, और गणित की परीक्षा हल करने में AI से बेहतर नहीं हो पाएगा। 

यह उदाहरण स्पष्ट रूप से इस बात पर जोर डालता है कि AI टूल्स मानव क्षमताओं को कितनी तेजी से पीछे छोड़ रहे हैं। ये अब वे सारे काम भी करने लगे हैं जो कुछ समय पहले केवल इंसान ही किया करते थे। AI के कटिंग एज मॉडल अब असाधारण स्पीड से खुद को सुधार रहे हैं जिससे इनकी क्षमता थोड़े ही समय में दोगुनी हो जा रही है। 

खुद एंथ्रोपिक के लेटेस्ट सिस्टम पहले से ही एडवांस्ड सॉफ्टवेयर एजेंट डेवलेप कर सकते हैं, लंबे समय तक कठिन प्रोग्रामिंग असाइनमेंट संभाल सकते हैं, और लगभग बिना किसी मानवीय निरीक्षण के परिष्कृत तर्क श्रृंखलाएं बना सकते हैं। कापलान ने अनुमान लगाया है कि एआई के डेवलेपमेंट में 2027 और 2030 के बीच एक महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला है जब AI अपने से बेहतर AI बनाने में इंसानों की मदद कर रहा होगा। या फिर यह कहीं अधिक बेहतर AI बिना इंसानों की मदद के बना देगा। ऐसे में AI से AI का यह विकास कहां जाकर रुकेगा, यह कोई नहीं जानता। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »