AI से नेताओं की नौकरी तो सुरक्षित है, लेकिन क्या आप सेफ हैं?

ऐसी सिर्फ तीन कैटेगरी की नौकरियां होंगी जो बचेगी, जहां इंसानी इमोशन, सोशल इंटेलिजेंस और नैतिक जिम्मेदारी की जरूरत होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जुलाई 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • 2045 तक ज्यादातर मौजूदा नौकरियां AI की वजह से बदल जाएंगी
  • AI के साथ काम करने की क्षमता यानी सबसे बड़ा स्किल बन जाएगा
  • रिट्रेनिंग और अपस्किलिंग से ही लोग जॉब मार्केट में टिक पाएंगे

कई देशों ने इस बदलाव को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है

Photo Credit: Unsplash/ Shubham Dhage

AI के चलते आने वाले सालों में नौकरियों में बड़ा बदलाव होगा, ये बात अब एक अनुमान नहीं, बल्कि एक्सपर्ट्स की सीरियस चेतावनी बन चुकी है। अमेरिका के एक थिंक टैंक RethinkX के रिसर्च डायरेक्टर Adam Dorr का मानना है कि 2045 तक दुनिया की लगभग हर मौजूदा जॉब ऑटोमेशन और AI टेक्नोलॉजी की वजह से पूरी तरह बदल चुकी होगी। हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि इंसानों के लिए कोई काम नहीं बचेगा, बल्कि अब सवाल ये है कि हम खुद को किस हद तक AI के साथ एडजस्ट करने को तैयार हैं।

Dorr के मुताबिक, ऐसी सिर्फ तीन कैटेगरी की नौकरियां होंगी जो बचेगी, जहां इंसानी इमोशन, सोशल इंटेलिजेंस और नैतिक जिम्मेदारी की जरूरत होगी। इनमें राजनीति, कोचिंग और धार्मिक या मानसिक सलाह से जुड़े प्रोफेशन शामिल हैं। लेकिन इससे ज्यादा ध्यान देने की बात ये है कि जो जॉब्स खत्म होंगी, वो अचानक नहीं जाएंगी। बल्कि आने वाले दो दशकों में हर सेक्टर को धीरे-धीरे रिस्किल और एडेप्ट करना होगा।

AI एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेक्नोलॉजी से लड़ने की बजाय अब ह्यूमन-AI की सांठगांठ ही नया स्किलसेट होगा। इसका मतलब ये है कि नौकरी करने वाला हर व्यक्ति अब AI के साथ काम करना सीखे, चाहे वो मार्केटिंग हो, डिजाइनिंग, फाइनेंस या लॉ। रिट्रेनिंग, अपस्किलिंग और AI को इस्तेमाल करने की समझ जिनके पास होगी, वो ही आगे टिक पाएंगे।

कई देशों ने इस बदलाव को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। स्वीडन जैसे देश जहां सरकार की तरफ से रिट्रेनिंग पर फोकस किया जा रहा है, वहां ऑटोमेशन से ज्यादा डर नहीं दिख रहा। लेकिन भारत जैसे देश में, जहां करोड़ों लोग आज भी बेसिक स्किल्स पर निर्भर हैं, वहां अगर वक्त रहते पॉलिसी लेवल पर एडजस्टमेंट नहीं किया गया, तो भविष्य का जॉब मार्केट बहुत चौंकाने वाला हो सकता है।
Advertisement

AI का रोल सिर्फ छीनने तक सीमित नहीं है, ये नए रोल्स भी पैदा करेगा। जैसे AI एथिक्स ऑफिसर, एल्गोरिद्म मॉनिटर, डेटा वैलिडेटर, और इंटेलिजेंट सिस्टम मैनेजर जैसी नौकरियां पहले कभी नहीं थीं। यानी जो लोग AI से भागने के बजाय उसे अपनाना सीखेंगे, वो ही अगले दौर के "नए प्रोफेशनल" कहलाएंगे।
Advertisement
 

क्या 2045 तक सभी नौकरियां खत्म हो जाएंगी?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर मौजूदा नौकरियों का रूप बदल जाएगा, लेकिन सभी पूरी तरह खत्म नहीं होंगी।

कौन-सी स्किल सबसे जरूरी हो जाएगी?

AI के साथ मिलकर काम करने की स्किल यानी ‘ह्यूमन-AI कोलैबरेशन' सबसे जरूरी मानी जा रही है।

क्या कुछ नौकरियां AI से नहीं जाएंगी?

हां, राजनीति, कोचिंग और इमोशनल इंटेलिजेंस से जुड़ी नौकरियां जैसे कि थैरेपिस्ट या स्पिरिचुअल गाइड अभी भी बची रहेंगी।

इस बदलाव से बचने का रास्ता क्या है?

रिट्रेनिंग, अपस्किलिंग और AI को अपनी जॉब में इंटिग्रेट करना ही इसका सबसे मजबूत जवाब है।

क्या भारत इसके लिए तैयार है?

अभी नहीं पूरी तरह। भारत को पॉलिसी लेवल पर तेजी से रिट्रेनिंग और एजुकेशन मॉडल्स में बदलाव करने होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Artificial Intelligence, AI jobs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.