30 दिन की बैटरी लाइफ के साथ Zebronics ZEB-FIT7220CH स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

Zebronics ZEB-FIT7220CH की कीमत भारत में 3,999 रुपये है, जिसे आप Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। हालांकि, यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह वॉच 7,499 रुपये की कीमत में लिस्ट है।

30 दिन की बैटरी लाइफ के साथ Zebronics ZEB-FIT7220CH स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Zebronics ZEB-FIT7220CH में 1.75 इंच 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले मौजूद है
  • वियरेबल 7 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है
  • इसकी बैटरी 210 एमएएच की है
विज्ञापन
Zebronics ZEB-FIT7220CH को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 1.7 इंच (4.4cm) डिस्प्ले के साथ आई है। इस वियरेबल की मदद से आप कॉल डायल व आसंर कर सकते हैं। स्मार्टवॉच में कॉल फंक्शन के लिए इनबिल्ट स्पीकर और माइक दिया गया है। Zebronics ZEB-FIT7220C स्मार्टवॉच में सात स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और कुछ हेल्थ-ट्रेकिंग फीचर्स भी मौजूद हैं। इनमें ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और हार्ट रेट मॉनिटर आदि शामिल है। इस वॉच में अन्य फिटनेस फीचर्स के रूप में पेडोमीटर, कैलोरी काउंटर, डिस्टेंस ट्रैकर, सेडेंटरी रिमाइंडर और स्लीप मॉनिटर आदि दिया गया है।
 

Zebronics ZEB-FIT7220CH price in India, availability

Zebronics ZEB-FIT7220CH की कीमत भारत में 3,999 रुपये है, जिसे आप Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। हालांकि, यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह वॉच 7,499 रुपये की कीमत में लिस्ट है। Zebronics ZEB-FIT7220CH चार कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और मैटेलिक सिल्वर।
 

Zebronics ZEB-FIT7220CH specifications, features

Zebronics ZEB-FIT7220CH में वर्गाकार 1.75 इंच 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में 100 से ज्यादा कस्टमाइज्ड वॉच फेस मौजूद हैं। इसमें कॉलिंग फंक्शन के लिए इनबिल्ट स्पीकर और माइक दिया गया है, साथ ही इसमें कॉलर आईडी और कॉल रिजेक्ट फीचर मौजूद है। यूज़र पेयर स्मार्टफोन का म्यूज़िक और कैमरा भी इस स्मार्टवॉच के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको रिसेंट कॉल, एसएमएस और थर्ड पार्टी ऐप नोटिफिकेशन आदि भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें अलार्म मौजूद है। स्मार्टवॉच को ZEB-FIT 20 सीरीज़ ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है, जो कि गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

वियरेबल 7 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है, जिसमें वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग, स्किपिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और फुटबॉल आदि शामिल हैं। Zebronics ZEB-FIT7220CH स्टेप्स, कैलोरी बर्न और यूज़र्स द्वारा कवर किए डिस्टेंस को ट्रैक कर सकता है। डिवाइस IP67 सर्टिफाइड है।

Zebronics ZEB-FIT7220CH में ब्लूटूथ वी5 और वी3 कनेक्टिविटी सपोर्ट मौजूद है। साथ में इसकी बैटरी 210 एमएएच की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 30 दिन तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है। कंपनी के अनुसार, इसे फुल चार्ज होने में 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourBlack
Display Size44mm
Compatible OSiOS 10.0 and Above / Android 5.0 and Above
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeSquare
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zebronics
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »