• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 30 सेकंड में ECG, ब्लड प्रेशर मापने वाला फिटनेस बैंड, जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च किया 30 सेकंड में ECG, ब्लड प्रेशर मापने वाला फिटनेस बैंड, जानें कीमत

यह अभी चीन में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसके ग्लोबल मार्केट्स में भी आने की संभावना है। 

Xiaomi ने लॉन्च किया 30 सेकंड में ECG, ब्लड प्रेशर मापने वाला फिटनेस बैंड, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Wrist ECG and Blood Pressure Recorder में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 9 दिन तक चल सकता है।
  • यह इमरजेंसी कॉल भी कर सकता है।
  • इसमें फॉल डिटेक्शन फीचर दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने हेल्थ वियरेबल्स में एक खास डिवाइस रिस्ट ईसीजी एंड ब्लड प्रेशर रिकॉर्डर (wrist ECG and blood pressure recorder) पेश किया है। यह 1.43 इंच डिस्प्ले में आता है और AMOLED पैनल के साथ है। यह खासतौर पर ब्लड प्रेशर को मापता है जिसके लिए इसमें एक शॉर्ट की भी मिलती है। देखने में यह एक स्मार्टवॉच जैसा लगता है लेकिन खासतौर पर दिल की सेहत की निगरानी करता है। यह 30 सेकंड के भीतर ECG कर सकता है। आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं। 
 

Xiaomi Wrist ECG and Blood Pressure Recorder Price

शाओमी के इस ब्लड प्रेशर रिकॉर्डर की कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,000 रुपये) है। यह अभी चीन में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसके ग्लोबल मार्केट्स में भी आने की संभावना है। 
 

Xiaomi Wrist ECG and Blood Pressure Recorder Features

Xiaomi Wrist ECG and Blood Pressure Recorder में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बॉडी में एल्यूमिनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। ब्लड प्रेशर बताने के लिए इसमें वन क्लिक फंक्शन दिया गया है। यूजर अपनी सहूलियत के अनुसार इस शॉर्ट की फंक्शन को कस्टमाइज कर सकता है। यह हार्ट हेल्थ को मॉनिटर करता है, जिसके बाद डॉक्टर्स के द्वारा उसका विश्लेषण भी किया जाता है। 

इसमें फॉल डिटेक्शन फीचर दिया गया है, यानी कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में इंसान अगर गिर जाता है तो यह तुरंत उसका अलर्ट भेजता है। इसके लिए इसमें 6 एक्सिस वाला सेंसर लगा है। यह इमरजेंसी कॉल भी कर सकता है। सिर्फ एक क्लिक में यह यूजर के फैमिली मेंबर के पास अलर्ट मैसेज भेजता है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 9 दिन तक चल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Xiao AI, NFC, Bluetooth सपोर्ट दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »