शाओमी ने लॉन्च की बच्चों के लिए एमआई 'बनी' स्मार्टवॉच

शाओमी ने लॉन्च की बच्चों के लिए एमआई 'बनी' स्मार्टवॉच
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले हफ्ते चीन में बच्चों के लिए नई एमआई बनी स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। 299 चीनी युआन (करीब 3,000 रुपये) वाली एमआई बनी स्मार्टवॉच एमआईडॉटकॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

शाओमी की यह पहली स्मार्टवॉच है जो बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह वॉच कई सारे ऐसे फीचर से लैस है जो माता-पिता को बच्चों पर नजर रखने में मदद करेंगे। कंपनी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में पहली एडल्ट स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी

एमआई बनी स्मार्टवॉच की कुछ सबसे खास फीचर में जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम) कनेक्टिविटी है जो ग्लोनास और वाई-फाई के साथ आता है। स्मार्टवॉच वॉयस कॉल और पहले से ऐम्बेड सिम कार्ड के साथ आती है। इस डिवाइस में परिवार के 6 सदस्यों तक के नंबर स्टोर किए जा सकते हैं और उनसे मुफ्त बात की जा सकती है। कंपनी का कहना है कि जब आपका बच्चा आसपास ना हो तो परिवार के सदस्य ऐप के जरिए उनसे सीधे बातचीत कर सकते हैं। स्मार्टवॉच से सिर्फ एक टैप कर परिवार के सदस्यों को कॉल की रिसीव और भेजी जा सकती है।

बच्चों के लिए बनाई गई नई शाओमी स्मार्टवॉच की सबसे खास अहमियत है कि इसकी मदद से माता-पिता अपने स्मार्टफोन से घर के आसपास और स्कूल या दूसरे रास्तों पर सेफ्टी एरिया मार्क कर सकते हैं। इसके अलावा माता-पिता स्मार्टवॉच के जरिए बच्चे की लोकेशन मॉनीटर कर सकते हैं। बच्चों द्वारा प्रीसेट एरिया को छोड़ने पर माता-पिता को नोटिफिकेशन मिल जाएगी।
 

इसके अतिरिक्त एमआई बनी स्मार्टवॉच में इमरजेंसी की स्थिति के लिए एक एसओएस बटन दिया गया है जो माता-पिता को एक सिग्नल भेजता है। अजनबियों से आने वाली कॉल ऑटोमैटिकली रिजेक्ट हो जाती है। स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ भी है। डिवाइस बच्चों की नींद की क्वालिटी को भी ट्रैक कर सकता है। स्मार्टवॉच ऐप प्रतिदिन होने वाली एक्टिविटी को ऑटोमैटिक रिकॉर्ड कर लेती है और यह रिकॉर्डिंग लगातार तीन महीनों तक की जा सकती है।

एमआई बनी स्मार्टवॉच में एक एलईडी डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले है जो कॉर्निंग लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। स्मार्टवॉच में 300 एमएएच की बैटरी है जिसके 6 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। एमआई बनी स्मार्टवॉच एंड्रॉयड 4.2 और उसके बाद के वर्जन वाली एंड्रॉयड डिवाइस को सपोर्ट करती है। आईओएस 8 और उसके बाद के आईओएस वर्जन भी सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच ब्लू और पिंक कलर में मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »