Xiaomi का Smarter Living इवेंट आज, कई स्मार्ट प्रोडक्ट से उठेगा पर्दा

Xiaomi आज बेंगलुरु में Smarter Living इवेंट का आयोजन करने जा रही है। आज इवेंट के दौरान Mi Band 3, नया Mi TV मॉडल, स्मार्ट कैमरा और Air Purifier से पर्दा उठेगा।

Xiaomi का Smarter Living इवेंट आज, कई स्मार्ट प्रोडक्ट से उठेगा पर्दा
ख़ास बातें
  • Mi Band 3 भारत में हो सकता है लॉन्च
  • शाओमी का नया टीजर पांच प्रोडक्ट लॉन्च होने का दे रहा संकेत
  • भारत में लॉन्च हो सकता है Mi Home smart camera
विज्ञापन

Xiaomi आज बेंगलुरु में Smarter Living इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस महीने के शुरुआत में शाओमी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। मीडिया इनवाइट भेजने के बाद से Xiaomi इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट से संबंधित टीजर जारी कर रही थी। वीडियो टीजर के मुताबिक, आज लॉन्च इवेंट के दौरान Mi Band 3, नया Mi TV मॉडल, स्मार्ट कैमरा और Air Purifier से पर्दा उठेगा। इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। इवेंट के दौरान कोई भी नया स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।

Xiaomi Smarter Living इवेंट को ऐसे देखें ऑनलाइन

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। दोपहर 12 बजे आप इस पेज पर क्लिक कर, इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को घर बैठे आसानी से देख पाएंगे। फिलहाल, ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि इवेंट की स्ट्रीमिंग YouTube पर भी होगी। यदि हमें ऐसी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो हम आपको सूचित करेंगे। यह बात तो कंफर्म है कि आज इवेंट के दौरान Mi Band 3 को लॉन्च किया जाएगा। इसका टीज़र कुछ दिन पहले Amazon.in पर जारी किया गया था। इस ई-कॉमर्स साइट के टीज़र से यह साफ है कि शाओमी मी बैंड 3 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। अमेजन पर फिलहाल Coming Soon का बैनर नजर आ रहा है, साथ ही इच्छुक ग्राहकों के लिए नोटिफाई बटन भी दिया गया है।

Mi Band 3 की कीमत

फिलहाल, भारत में शाओमी मी बैंड 3 की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, चीन में Mi Band 3 का दाम 169 चीनी युआन (करीब 1,800 रुपये) से शुरू होता है। Xiaomi ने मी बैंड का एनएफसी वर्ज़न भी उतारा है जो 199 चीनी युआन (करीब 2,100 रुपये) का है। याद रहे कि भारत में Mi Band 2 को सितंबर में 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। याद करा दें कि Mi Band 3 में 0.78 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगी जो पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी है। बता दें कि Mi Band 2 में 0.42 इंच का ओलेड पैनल है। मी बैंड 3 में हार्ट रेट सेंसर और triaxial acceleration सेंसर है।

इवेंट से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में ट्विटर पर शेयर किए GIF को देखने से पता चलता है कि इवेंट के दौरान पांच प्रोडक्ट्स से पर्दा उठ सकता है। एक आइकन में आंख बनी नजर आ रही है जो मी होम स्मार्ट कैमरा की और इशारा कर रही है। पॉपकॉर्न आइकन स्मार्ट टीवी लॉन्च, एयर आइकन मी एयर प्यूरीफायर लॉन्च होने का संकेत दे रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में लोकेशन आइकन भी नजर आ रहा है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि यह किस और इशारा कर रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Band 3, Xiaomi, Mi Band 3 Price, Mi TV, Xiaomi Smarter Living
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »