Xiaomi ने 2021 में अपना Smart Glasses से पर्दा उठाया था, जो उस समय कंपनी का पहला आई वियरेबल डिवाइस था। अब, एक रिपोर्ट दावा करती है कि Xiaomi अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है। कंपनी ने इसके लिए Goertek ब्रांड के साथ साझेदारी की है। बताया जा रहा है कि Xiaomi ने सीधे तौर पर कहा है कि उसका यह अपकमिंग स्मार्ट ग्लासेस Meta Ray-ban स्मार्ट ग्लासेस को चुनौती देगा।
Xiaomi Smart Glasses देखने में बिल्कुल समान्य सनग्लास जैसा लगता है, लेकिन इसमें सेंसर्स और कई स्मार्ट फीचर्स को इनेबल करने के लिए इसमें इमेजिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें नेविगेशन और रियल-टाइम टेक्स्ट ट्रांसलेशन आदि शामिल हैं।