Xiaomi Mi Band 3, Mi Air Purifier 2S को आज खरीदने का मौका, यहां से खरीदें

Mi Band 3 और Mi Air Purifier 2S की सेल ई-कॉमर्स Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। Mi Air Purifier 2S को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से भी दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Mi Band 3, Mi Air Purifier 2S को आज खरीदने का मौका, यहां से खरीदें
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Band 3 को भारत में 1,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • Mi Air Purifier 2S की भारत में कीमत 8,999 रुपये है
विज्ञापन
चीन की निर्माता कंपनी Xiaomi ने गुरुवार को बेंगलुरु में आयोजित स्मार्टर लिविंग इवेंट के दौरान Mi Band 3 और Mi Air Purifier 2S समेत कई स्मार्ट प्रोडक्ट को लॉन्च किया। आज मी बैंड 3 औरे मी एयर प्यूरीफायर 2एस की सेल ई-कॉमर्स Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। Mi Air Purifier 2S को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से भी दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। मी होम और अन्य ऑफलाइन पार्ट्नर पर भी यह प्रोडक्ट जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इवेंट के दौरान शाओमी ने  Mi TV 4C Pro, Mi TV 4A Pro, Mi TV 4 Pro, Mi Luggage और Mi Home Camera 360 को भी लॉन्च किया था।
 

Xiaomi Mi Band 3, Mi Air Purifier 2S की भारत में कीमत

शाओमी मी बैंड 3 को भारत में 1,999 रुपये में बेचा जाएगा। फिटनेस बैंड का एनएफसी वेरिएंट भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। चीन में NFC मॉडल की कीमत 199 चीनी युआन (लगभग 2,100 रुपये) है। मी एयर प्यूरीफायर 2एस की भारत में कीमत 8,999 रुपये है। याद करा दें कि भारत में शाओमी के पहले एयर प्यूरीफायर की कीमत 9,999 रुपये थी।
 

Mi Band 3 फीचर और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। नए डिस्प्ले में यूज़र इनकमिंग कॉल और टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट तो देख ही पाएंगे, साथ में मौज़ूदा वक्त, स्टेप्स की संख्या और हार्ट रेट का भी ज़िक्र होगा। यह 128x80 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। लेटेस्ट मी बैंड मॉडल में हार्ट-रेट (पीपीजी) सेंसर है। यह ट्राइएक्सियल एक्सेलेरेशन सेंसर के साथ आता है। इसमें स्लीप मॉनीटर करने की भी सुविधा है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है। यह ब्लूटूथ 4.2 बीएलई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है।

इस फिटनेस बैंड के इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स को थर्मोप्लास्टिक इलास्टोमीटर से बनाया गया है। इसका एडजस्टेबल लेंथ 15.5 से 21.6 सेंटीमीटर है। इसे ऑरेंज, ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। ट्रैकर का डाइमेंशन 1.79x4.69x1.2 सेंटीमीटर है और फिटनेस बैंड का वज़न 20 ग्राम है।शाओमी मी बैंड 3 में मोशन ट्रैकिंग के साथ हेल्थ मैनेजमेंट फीचर भी है। यह वाटर-रेसिस्टेंट भी है। इसके बारे में 50 मीटर तक डीप वाटर में डूबने पर कुछ नहीं होने का दावा किया गया है। Xiaomi ने आईपी रेटिंग के बारे में कुछ नहीं बताया है। शाओमी मी बैंड 3 एंड्रॉयड 4.4 और उसके बाद, या आईओएस 9.0 और उसके बाद के ओएस वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा। Xiaomi ने यह भी दावा किया है कि पीडोमीटर बेहतर हो गया है। इसमें कॉलर आईडी/ रीजेक्ट फीचर है। इसके अलावा एक जगह पर लंबे वक्त तक ना बैठने देने के लिए रीमाइंडर भी लगाया जा सकता है।
 

Xiaomi Mi Air Purifier 2S के स्पेसिफिकेशन

Mi Air Purifier 2S कंपनी के पुराने एयर प्यूरीफायर का अपग्रेड वर्जन है। Purifier 2S में हाई प्रिसिशन लेसर सेंसर मौजूद है जो 0.3 माइक्रोन पिक्सल जितने छोटे से छोटे कणों को भी फिल्टर करता है। इसमें 360 डिग्री ट्रिपल लेयर फिल्टर भी दिया गया है जो कीटाणुओं आदि को आपसे दूर रखता है। सबसे खास बात तो यह है कि शाओमी का यह एयर प्यूरीफायर Amazon Alexa और Google Assistant इंटीग्रेशन के साथ आता है। नाइट मोड में
यह Air Purifier 4.8 वाट पावर और 30Db वाल्यूम लेवल पर होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »