Xiaomi को फिर मिला नं. 1 स्मार्ट वियरेबल ब्रांड का ताज! Apple, Huawei, Samsung को पछाड़ा

कंपनी की ओर से कुल शिपमेंट्स का 18% हासिल करने का दावा किया गया है जबकि Apple यहां 17% शेयर के साथ दूसरे नम्बर पर है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 28 फरवरी 2026 13:26 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की ओर से कुल शिपमेंट्स का 18% हासिल करने का दावा- रिपोर्ट
  • कंपनी Apple और Huawei को हराकर सबसे पहले स्थान पर।
  • 2025 में कंपनी की 20 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स की शिपमेंट हुई।

Xiaomi ग्लोबल लेवल पर वियरेबल्स की टॉप कंपनी बन गई है।

Photo Credit: Vectorstock

Xiaomi ग्लोबल लेवल पर वियरेबल्स की टॉप कंपनी बन गई है। ब्रांड इससे पहले कई सालों तक टॉप पोजीशन से बाहर रही। अब नई डेटा रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि ग्लोबल वियरेबल मार्केट में शाओमी फिर से शीर्ष स्थान पर लौट आई है। 2025 में कंपनी की 20 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स की शिपमेंट हुई। यह ईयर ओवर ईयर 6% की ग्रोथ है। इसने Apple और Huawei को पीछे छोड़ दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं नए आंकड़े क्या कहते हैं। 

स्मार्ट वियरेबल्स में Xiaomi ने एक बार फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। 5 साल तक नम्बर 1 के तमगे से दूर रहने के बाद कंपनी Apple और Huawei को हराकर सबसे पहले स्थान पर आ गई है। Omdia की ओर से नई डेटा रिपोर्ट जारी की गई है। कंपनी 200 मिलियन शिपमेंट्स पिछले साल यानी 2025 में पूरी कीं। यह कंपनी की 6% बढ़ोत्तरी थी। कंपनी की ओर से कुल शिपमेंट्स का 18% हासिल करने का दावा किया गया है जबकि Apple यहां 17% शेयर के साथ दूसरे नम्बर पर है। वहीं, Huawei यहां 16% शिपमेंट्स शेयर के साथ तीसरे स्थान पर आती है। हालांकि मार्जिन बहुत पतला है लेकिन कंपनी ऑफिशियली पहले नम्बर पर काबिज हो गई है। 

Samsung और Garmin जैसे ब्रांड्स टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे। Samsung की ओर से जहां 9% शिपमेंट्स हासिल की गईं, वहीं Garmin ने 5% शिपमेंट्स हासिल कीं। ओम्डिया की रिसर्च मैनेजर सिंथिया चेन के अनुसार, अब मुकाबला सीधा नहीं रहा है, इसका केंद्र बिंदु बदल गया है। वियरेबल डिवाइस अब सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करते कि किसके पास सबसे अच्छा डिस्प्ले, सबसे ज़्यादा सेंसर या सबसे लंबी बैटरी लाइफ है। अब यह इकोसिस्टम की मजबूती पर निर्भर करता है। डिवाइसेज जैसे फोन, टैबलेट, कार, स्मार्ट होम के बीच जितना बेहतर तालमेल होगा, यूजर बेस उतना ही मज़बूत होता जाएगा।

Xiaomi की वापसी किसी एक प्रोडक्ट की सफलता नहीं कही जा रही है। कंपनी की उपलब्धि के पीछे व्यापक प्रोडक्ट सीरीज का हाथ है। अफॉर्डेबल सेग्मेंट में इसकी Mi Band सीरीज की बिक्री लगातार बढ़ रही है, वहीं एंट्री-लेवल स्मार्टवॉच प्रीमियम सेग्मेंट में बहुत अधिक प्रवेश किए बिना एवरेज सैलिंग प्राइस बढ़ाने में मदद कर रही हैं। हेल्थ ट्रैकिंग अब सिर्फ स्टेप्स काउंटिंग, या हार्ट रेट जैसी बेसिक फीचर्स के नाम पर नहीं चलती है, इसमें कहीं ज्यादा एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स एक स्टैंडर्ड बन चुके हैं जिसमें 24 घंटे हेल्थ ट्रैकिंग शामिल है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  2. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  3. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  4. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  5. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  6. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  7. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
  9. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.