• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Vivo की नई स्मार्टवॉच Watch GT हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलती है 10 दिन, जानें कीमत

Vivo की नई स्मार्टवॉच Watch GT हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलती है 10 दिन, जानें कीमत

Vivo Watch GT में 1.85 इंच का डिस्प्ले है। यह 390 x 450 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

Vivo की नई स्मार्टवॉच Watch GT हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलती है 10 दिन, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo Watch GT में 1.85 इंच का डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
  • यह स्मार्टवॉच तनाव के लेवल को भी मॉनिटर कर सकती है।
  • इसमें AI वॉचफेस फीचर कंपनी ने दिया है।
विज्ञापन
Vivo Watch GT कंपनी की ओर से नई स्मार्टवॉच लान्च की गई है। इसमें स्क्वायर डायल दिया गया है और जिसमें 1.85 इंच का डिस्प्ले है। यह 390 x 450 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसका मिडल फ्रेम मैटे एल्युमीनियम एलॉय का बना है जबकि क्राउन बटन स्टील का है। इसमें AI वॉचफेस फीचर कंपनी ने दिया है जिससे कि यूजर वॉयस कमांड से ही वॉचफेस बनाकर सेट कर सकता है। इसकी बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज में 10 दिन बताई गई है। आइए जानते हैं सभी स्पेसिफिकेशंस और इसकी कीमत। 
 

Vivo Watch GT price

Vivo Watch GT को कंपनी ने फिलहाल चीन में पेश किया है। जहां पर इसकी कीमत 899 युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। इसमें एक सॉफ्ट रबर स्ट्रैप का वेरिएंट भी आता है जो कि 799 युआन (लगभग 9,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo Watch GT specifications

Vivo Watch GT में 1.85 इंच का डिस्प्ले है। यह 390 x 450 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डायल स्क्वायर शेप में दिया गया है। इसका मिडल फ्रेम मैटे एल्युमीनियम एलॉय का बना है जबकि क्राउन बटन स्टील का है जो कि राइट साइड में मिलता है। इसमें AI वॉचफेस फीचर कंपनी ने दिया है जिससे कि यूजर वॉयस कमांड से ही वॉचफेस बनाकर सेट कर सकता है। 

स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर, और फीमेल हेल्थ साइकल भी शामिल है। यह स्मार्टवॉच तनाव के लेवल को भी मॉनिटर कर सकती है। यह नॉइज डिटेक्शन भी करती है ताकि शोर शराबे वाली जगह से आप शांत जगह में जा सकें। इससे कानों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने से यह बचाने का काम करती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 

Vivo Watch GT का ऑपरेटिंग सिस्टम BlueOS है। इसमें कई तरह के AI फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। जिसकी मदद से आप अपने विचारों को बोलकर स्मार्टवॉच में रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। इसमें AI Smart Window है जो फ्लाइट, ट्रेन, टैक्सी, मूवी आदि से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स आपको पढ़कर सुनाती है। 

स्मार्टवॉच में 505mAh की बैटरी दी गई है। यह स्टैंडबाय में 21 दिन तक चल सकती है। जबकि नॉर्मल यूज में 10 दिन आराम से निकाल सकती है। इसमें कंपनी ने eSIM सपोर्ट भी दिया है। जिससे कि बिना स्मार्टफोन की मदद के भी इसमें कॉलिंग संभव है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »