• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Vivo TWS 3i ईयरबड्स सिंगल चार्ज में चलेंगे 50 घंटे! 5 सितंबर को है लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo TWS 3i ईयरबड्स सिंगल चार्ज में चलेंगे 50 घंटे! 5 सितंबर को है लॉन्च, जानें सबकुछ

वीवो के अपकमिंग ईयरबड्स Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी से लैस होंगे।

Vivo TWS 3i ईयरबड्स सिंगल चार्ज में चलेंगे 50 घंटे! 5 सितंबर को है लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo China

Vivo TWS 3i ईयरबड्स Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी से लैस होंगे।

ख़ास बातें
  • स्टैंडर्ड वर्जन में 45 घंटे का बैकअप होने की बात कही गई है।
  • Long Battery Life Version में 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलने का दावा।
  • कंपनी के ये ईयरबड्स व्हाइट कलर ऑप्शन के लिए बुक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Vivo TWS 3i ईयरबड्स लॉन्च के लिए तैयार हैं। कंपनी इस ऑडियो वियरेबल को 5 सितंबर को पेश करने जा रही है। शुरुआत में ईयरबड्स में चीन में लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च इवेंट काफी खास होने वाला है क्योंकि वीवो की चर्चित Vivo Y300 Pro स्मार्टफोन सीरीज भी इसी दिन लॉन्च होने वाली है। Vivo TWS 3i ईयरबड्स के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर भी ओपन कर दिए हैं। यानी इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। साथ ही मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। 

Vivo TWS 3i ईयरबड्स कंपनी के लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स के रूप में 5 सितंबर को लॉन्च होंगे। Vivo official website पर इन्हें प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी के ये ईयरबड्स व्हाइट कलर ऑप्शन के लिए बुक किए जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि इनमें लम्बी बैटरी लाइफ होगी। स्टैंडर्ड वर्जन में 45 घंटे का बैकअप होने की बात कही गई है। जबकि Long Battery Life Version में 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलने का दावा किया गया है। 

वीवो के अपकमिंग ईयरबड्स Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी से लैस होंगे। इनमें AI फीचर्स भी होंगे जिसमें AI कॉल नॉइज रिडक्शन भी शामिल है। इनका डिजाइन काफी हद तक Vivo TWS 3e ईयरबड्स से मिलता है जिन्हें कंपनी ने पिछले साल चीन में लॉन्च किया था। अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन Vivo TWS 3e के स्पेसिफिकेशंस से अंदाजा मिल सकता है। 

Vivo TWS 3e में 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। इनमें DeepX 3.0 और 3D Panoramic Audio फीचर है। AI नॉइज रिडक्शन भी यहां दिया गया है। ईयरबड्स में Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। साथ ही 55ms तक लो लेटेंसी मिल जाती है। कंपनी के अनुसार ईयरबड्स में 11 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है। जबकि चार्जिंग केस के साथ मिलाकर ये 44 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.4 ग्राम है। ये ब्लू और व्हाइट शेड्स में आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »