• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Groovers Theta गेमिंग ईयरबड्स 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Rs 1,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

Groovers Theta गेमिंग ईयरबड्स 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Rs 1,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर नहीं है। लेकिन इनमें AI सपोर्ट है जो नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ है।

Groovers Theta गेमिंग ईयरबड्स 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Rs 1,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Amazon

Grooves Theta गेमिंग TWS ईयरबड्स 10mm ड्राइवर के साथ आते हैं।

ख़ास बातें
  • इनमें AAC और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट दिया गया है।
  • ये सिंगल चार्ज में 30 घंटे चल सकते हैं।
  • ईयरबड्स 90 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाते हैं।
विज्ञापन
Grooves की ओर से नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। ये कंपनी के नए Theta ईयरबड्स हैं जो खासतौर पर पर गेमिंग लवर्स के लिए पेश किए गए हैं। इनमें RGB लाइट दी गई है और सुपर लो-लेटेंस मोड है। ये 10mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 30 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। और ऑडियो के लिए AAC और SBC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में अन्य डिटेल्स।   
 

Grooves Theta earbuds price in India

Grooves Theta गेमिंग ईयरबड्स को भारत में 1999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये ब्लैक और व्हाइट कलर में आते हैं। इन्हें Amazon, Flipkart, Tata Cliq, JioMart जैसे रिटेलर्स के यहां से खरीदा जा सकता है। 
 

Grooves Theta earbuds specifications

Grooves Theta गेमिंग TWS ईयरबड्स 10mm ड्राइवर के साथ आते हैं। इनमें Langsdom Audio Wireless ट्यूनिंग दी गई है जिससे ये रिच साउंड पैदा करते हैं। इनमें Blurtrum चिपसेट के साथ ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है। इससे ये 45ms का सुपर लो-लेटेंसी मोड सपोर्ट करते हैं जो कि गेमिंग करते समय या वीडियो देखते समय ऑडियो में कोई कमी नहीं आने देता है। इनमें AAC और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट दिया गया है।  

ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर नहीं है। लेकिन इनमें AI सपोर्ट है जो नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ है। इसकी मदद से ये कॉलिंग के समय क्लियर ऑडियो क्वालिटी डिलीवर करते हैं। साथ ही मल्टीप्लेयर गेम्स में भी ऑडियो क्लियरिटी सुनिश्चित करवाते हैं। 

कंट्रोल के लिए इनमें टच फीचर है जो ऑडियो लेवल यानी वॉल्यूम कंट्रोल, कॉल रिसीव करने, और म्यूजिक ट्रैक बदलने के काम आता है। बैटरी की बात करें तो ये सिंगल चार्ज में 30 घंटे चल सकते हैं। इनमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट है। ईयरबड्स 90 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाते हैं। कंपनी ने ऑडियो वियरेबल को IPX5 रेटिंग दी है। जिससे कि ये पसीने और पानी में आसानी से खराब नहीं हो सकते हैं। और इन्हें फिजिकल एक्टिविटी या वर्कआउट में भी बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »