U&i ने लॉन्च की Classy Series: नए TWS, नेकबैंड और पावरबैंक हुए पेश, कीमत Rs 799 से शुरू

U&i की Classy Series के ये सभी प्रोडक्ट्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और रिटेल मोबाइल एक्सेसरी आउटलेट्स पर मिलना शुरू हो चुके हैं।

U&i ने लॉन्च की Classy Series: नए TWS, नेकबैंड और पावरबैंक हुए पेश, कीमत Rs 799 से शुरू

Photo Credit: U&I

ख़ास बातें
  • TWS-5553 TWS ईयरबड्स की कीमत 799 रुपये है
  • TWS-7227 TWS की कीमत 849 रुपये रखी गई है
  • कंपनी ने UiNB-4347 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स को 849 रुपये में लॉन्च किया है
विज्ञापन
U&i ने अपनी नई Classy Series के तहत चार नए गैजेट्स इंडिया में लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में दो ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स, एक ब्लूटूथ नेकबैंड और एक पावरबैंक शामिल है। कंपनी के मुताबिक, इन सभी प्रोडक्ट्स को स्टाइल, परफॉर्मेंस और अफॉर्डेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नए लॉन्च हुए मॉडल्स में TWS-5553, TWS-7227, UiNB-4347 और UiPB-3726 शामिल हैं। सभी डिवाइसेज मल्टीपल कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं और इनके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है।
 

कीमत और उपलब्धता

U&i की Classy Series के ये सभी प्रोडक्ट्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और रिटेल मोबाइल एक्सेसरी आउटलेट्स पर मिलना शुरू हो चुके हैं। TWS-5553 TWS ईयरबड्स की कीमत 799 रुपये है। वहीं, TWS-7227 TWS की कीमत 849 रुपये रखी गई है। कंपनी ने UiNB-4347 नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स को 849 रुपये में लॉन्च किया है, जबकि UiPB-3726 पावर बैंक की कीमत 1149 रुपये है। हर प्रोडक्ट के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी दे रही है और सभी मॉडल्स मल्टीपल कलर्स में अवेलेबल हैं।
 

TWS-5553: 40 घंटे प्लेबैक और ENC सपोर्ट

TWS-5553 ईयरबड्स को कंपनी ने IPX5 वाटर रेजिस्टेंस के साथ पेश किया है। इसमें यूजर्स को 40 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। साथ ही ENC (एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन) फीचर, 88ms लो लेटेंसी, टच कंट्रोल्स और Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यह मॉडल चार कलर ऑप्शन में आता है।
 

TWS-7227: Bluetooth 5.4 और Hi-Res ऑडियो के साथ

TWS-7227 में Bluetooth 5.4, क्वाड-माइक सेटअप और Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 40 घंटे की बैटरी लाइफ और 400 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसमें भी Type-C चार्जिंग और स्मार्ट टच कंट्रोल्स मौजूद हैं।
 

UiNB-4347 नेकबैंड: लो लेटेंसी और मैग्नेटिक ऑन-ऑफ फीचर

UiNB-4347 एक वायरलेस नेकबैंड है जिसमें Bluetooth 5.4, 10mm ड्राइवर, और ENC का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी 25 घंटे तक चलती है और स्टैंडबाय टाइम 500 घंटे तक का है। डिवाइस में 40ms लो लेटेंसी, मैग्नेटिक ऑन/ऑफ फीचर, एक्स्ट्रा बैटरी सपोर्ट और स्प्लैश-स्वेट रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
 

UiPB-3726 पावरबैंक: 10000mAh बैटरी और क्वाड आउटपुट

UiPB-3726 पावरबैंक में 10000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें क्वाड आउटपुट ऑप्शन, इन-बिल्ट लाइटनिंग और टाइप-C केबल्स और टाइप-C इनपुट दिया गया है। यह प्रोडक्ट भी चार कलर ऑप्शन में मार्केट में आया है और इसे पोर्टेबल चार्जिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UandI
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »