LDAC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुए Sony WF-1000XM4 TWS ईयरफोन, जानें कीमत और खूबियां...

Sony WF-1000XM4 की कीमत भारत में 19,990 रुपये है और इनकी सेल 16 जनवरी से Sony के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Sony WF-1000XM4 में LDAC Bluetooth codecs सपोर्ट मिलता है
  • सोनी डब्ल्यू-1000एक्सएम4 V1 प्रोससेर से लैस हैं
  • डिवाइस को Headphones Connect app के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है
Sony WF-1000XM4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Sony के यह फ्लैगशिप ईयरबड्स LDAC advanced Bluetooth codec के सपोर्ट के साथ आते हैं। इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और ऐप सपोर्ट जैसे प्रमुख फीचर्स भी मौजूद हैं। लेटेस्ट ईयरफोन पिछले साल साल 2021 में ग्लोबली लॉन्च हुए Sony WF-1000XM3 ईयरबड्स के सक्सेसर हैं। यह नए ईयरफोन Apple, Samsung और Jabra के प्रीमियम विकल्पों को कड़ी टक्कर देंगे।
 

Sony WF-1000XM4 price in India, availability

Sony WF-1000XM4 की कीमत भारत में 19,990 रुपये है और इनकी सेल 16 जनवरी से Sony के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर शुरू हो जाएगी, इनमें Sony Center और Sony एक्सल्यूसिव स्टोर्स, प्रमुख इलेक्ट्रोनिक्स स्टोर्स, ShopatSC ऑनलाइन पोर्टल और ई-कॉमर्स वेबसाइट शामिल हैं।  

इस कीमत में Sony WF-1000XM4 की सीधी टक्कर Apple AirPods Pro और Samsung Galaxy Buds Pro से होगी। जैसे कि हमने बताया नया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Sony WF-1000XM3 का सक्सेसर है, जो कि भारत में साल 2021 में लॉन्च किया गया था और अभी इसे 15,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

Sony WF-1000XM4 specifications, features

Sony WF-1000XM4 के प्रमुख फीचर की बात करें, जो कि इसे अपने प्रतिद्वंदियों से अलग बनाता है वो है LDAC Bluetooth codec का सपोर्ट जो कि आमतौर पर TWS ईयरफोन्स में काफी असमान्य है। Sony WF-1000XM4 LDAC को लेकर वादा किया गया है कि यह LDAC के इम्प्रूव्ड डाटा ट्रांसफर रेट के जरिए बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करेगा। वहीं, Apple Music और Tidal जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस से हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो ट्रैक का भी लाभ ले सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, इस डिवाइस में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन प्राप्त होता है। साथ ही इसमें अडैप्टिव साउंड कंट्रोल, यूएसबी टाइप-सी और क्यूआई वायरलेस चार्जिंग व Sony Headphones Connect के जरिए ऐप सपोर्ट भी मिलता है। इस ईयरफोन में Speak-to-Chat और Quick Attention mode जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Sony WF-1000XM4 ईयरफोन कंपनी के इंटीग्रेटिड V1 प्रोससेर से लैस हैं, जो कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और एलडीएसी ब्लूटूथ कोडक प्रोसेसिंग को इनेबल करता है। इसमें Sony का 360 Reality Audio sound सपोर्ट भी मौजूद है। डिवाइस को लेकर कहा गया है कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन ऑन रहने पर आप इसका इस्तेमाल 32 घंटे तक कर सकते हैं। इसके अलावा, यह डिवाइस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसमें 5 मिनट की चार्जिंग पर आप इसके जरिए 60 मिनट तक म्यूज़िक सुन सकते हैं। यह डिवाइस IPX4 रेटिड है, जो कि इसे वाटर-रसिस्टेंट बनाता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good noise isolation and active noise cancellation
  • Very good app
  • LDAC Bluetooth codec support, stable connectivity
  • Entertaining, detailed sound
  • Decent battery life, 
  • Useful extra features
  • Bad
  • Fit feels somewhat precarious
  • Limited customisation of controls
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Secure, noise isolating fit?
  • Decent active noise cancellation?
  • Good companion app on Android?
  • Detailed, natural sound?
  • Good battery life?
  • Bad
  • Needs a Samsung source device for best sound quality?
  • No iOS app at launch time?
  • Voice detect doesn?t always work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  8. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.