Samsung Galaxy Watch लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Samsung Galaxy Watch को Samsung Galaxy Note 9 के साथ लॉन्च किया गया। फिटनेस के लिहाज से गैलेक्सी वॉच 39 वर्कआउट मोड्स सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Watch लॉन्च, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी वॉच के 46 एमएम वेरिएंट की कीमत 24,000 रुपये से शुरू
  • 24 अगस्त से अमेरिका में शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी वॉच की बिक्री
  • Samsung Galaxy Watch के 42 एमएम वेरिएंट की कीमत 22,600 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch को Samsung Galaxy Note 9 के साथ गुरुवार को न्यू यॉर्क में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया गया। लॉन्च से पहले रिपोर्ट इस और इशारा कर रही थी सैमसंग खुद के Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम के बजाय गूगल के Wear OS के साथ इस वॉच को लॉन्च करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सैमसंग गैलेक्सी वॉच Tizen Wearable OS 4.0 पर काम करेगी। इवेंट के दौरान सैमसंग ने वायरलेस चार्जर को भी लॉन्च किया। इस चार्जर की मदद से आप एक ही बार में Samsung Galaxy Note 9 और Galaxy Watch को चार्ज कर पाएंगे। बता दें कि Samsung Galaxy Watch के दो साइज वेरिएंट हैं। यह  42 एमएम और 46 एमएम साइज के साथ उपलब्ध होगी। सैमसंग स्मार्टवॉच  के कई वेरिएंट मिलेंगे जो बैटरी क्षमता, डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन में अलग होंगे। ग्राहक स्मार्टवॉच को कई कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी वॉच में बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी जिससे कि आप लंबे समय तक वॉच के साथ कनेक्ट रह पाएं।
 

Samsung Galaxy Watch की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी  वॉच के 42 एमएम वेरिएंट की शुरुआती कीमत 329.99 डॉलर (लगभग 22,600 रुपये)। 46 एमएम वेरिएंट की शुरुआती कीमत 349.99 डॉलर (लगभग 24,000 रुपये) है। अमेरिका में 24 अगस्त और साउथ कोरिया में 31 अगस्त से बिक्री शुरू होगी। वहीं अन्य मार्केट में यह स्मार्ट वॉच 14 सितंबर से उपलब्ध होगी। बता दें कि यह कीमत ब्लूटूथ वेरिएंट की है, फिलहाल एलटीई वेरिएंट की कीमत सामने नहीं आई है। 46 एमएम वेरिएंट की बॉडी सिल्वर कलर की होगी। साथ ही स्ट्रैप को बदलने के लिए ब्लैक, ओसियन ब्लू, ग्रे कलर ऑप्शन मिलेंगे।
 
samsung
 

Samsung Galaxy Watch स्पेसिफिकेशन

एक बार चार्ज करने पर 46 एमएम वेरिएंट 80 घंटे और 42 एमएम वेरिएंट 45 घंटे का पावर बैकअप देगा। सैमसंग ने कहा कि गैलेक्सी वॉच एलटीई के साथ आएगा में 30 टेलीकॉल ऑपरेटर की सिम को सपोर्ट करेगा। यह वॉच एक पर्सनल ट्रेनर की तरह काम करेगी। सैमसंग का कहना है कि गैलेक्सी वॉच में स्ट्रेस मैनेजमेंट ट्रेकर मिलेगा जो तनाव को बढ़ता देख आपको अलर्ट करेगा। यह खुद पर खुद ब्रीदिंग एक्सरसाइज के लिए रिकमंड करती है. सिर्फ इतना ही नहीं, यह वॉच आपके सोने के तरीके को भी ट्रैक करेगी। फिटनेस के लिहाज से गैलेक्सी वॉच में 21 नई घर में किए जाने वाली एक्सरसाइज दी गई हैं। स्मार्टवॉच 39 वर्कआउट मोड्स सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Watch में हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले भी मिलेगी। इस वॉच में कॉर्निंग गोरिला ग्लास DX+ लगा है। यह स्मार्ट वॉच आईपी 68 सर्टिफाइड है यानी इस वार्च पर पानी और धूल का कोई असर नहीं होगा। Galaxy Watch का 46 एमएम वेरिएंट 1.3इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगी जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल होगा। इस वॉच का वजन 63 ग्राम होगा। इस वेरिएंट में 472 एमएएच की बैटरी मिलेगी।  Galaxy Watch के 42 एमएम वेरिएट में 1.2 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल होगा। इस वेरिएंट का वजन 49 ग्राम है।

गैलेक्सी वॉच में डुअल कोर सैमसंग एक्सानॉस 9110 प्रोसेसर मिलेगा (स्पीड 1.15GHz)। एलटीई वेरिएंट में 1.5 जीबी और ब्लूटूथ वेरिएंट में 768 एमबी रैम  मिलेगी। दोनों ही वेरिएंट 4 जीबी स्टोरेज के साथ आंएंगे। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3जी/एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाईफाई बी/जी/एन, एनएफसी, और ए-जीपीएस के साथ आएगा। स्मार्ट वॉच के दोनों वेरिएंट एंड्रॉयड 5.0 और उससे ऊपर, आईओएस 9.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »