Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 में सेंसर्स के तौर पर बायो-सिग्नल सेंसर, इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर, टेम्परेचर सेंसर, एक्सेलरोमीटर, बैरोमीटर, गायरोस्कोप और लाइट सेंसर दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 19:53 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर बेस्ड OneUI 9 पर चलती है
  • Samsung Galaxy Watch Ultra में स्क्विसर्कल शेप वाला डायल है
  • इस स्मार्टवॉच के लिए टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम सिल्वर कलर के विकल्प हैं

यह स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर बेस्ड OneUI 9 पर चलती है

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung ने बुधवार को नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया गया है। इस इवेंट में सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch 9 और Galaxy Glasses को भी लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy Watch Ultra 2 में स्क्विसर्कल शेप वाला डायल है। 

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 का प्राइस

Advertisement

इस स्मार्टवॉच के एकमात्र 47 mm डायल और Bluetooth + LTE वर्जन का प्राइस 699.99 डॉलर (लगभग 67,600 डॉलर) का है। नई स्मार्टवॉच की चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री Samsung के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को Marine Band, PeakForm Band, Trail Band, Sports Band, Misty Band और Fabric Band में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टवॉच के लिए टाइटेनियम ग्रे और टाइटेनियम सिल्वर कलर्स के विकल्प हैं। 

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

यह स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर बेस्ड OneUI 9 पर चलती है। यह Android 13 या नए वर्जंस पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कैम्पैटिबल है। इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच (498 x 498 पिक्सल्स) Super AMOLED डिस्प्ले 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें Qualcomm का Snapdragon Wear Elite चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy Watch Ultra 2 में 2 GB का RAM है और 64 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टवॉच में BioActive सेंसर है जो बायोमेट्रिक डेटा के लिए हेल्थ और फिटनेस की लगातार ट्रैकिंग को एनेबल करता है। Samsung Galaxy Watch Ultra 2 में स्लीप एपनिया फीचर दिया गया है, जो स्लीप के दौरान सांस में रुकावटों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 में सेंसर्स के तौर पर बायो-सिग्नल सेंसर, इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर, टेम्परेचर सेंसर, एक्सेलरोमीटर, बैरोमीटर, गायरोस्कोप और लाइट सेंसर दिए गए हैं। हेल्थ से जुड़ी ट्रैकिंग के लिए यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड-ऑक्सिजन लेवल ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग की पेशकश करती है। इसके साथ ही यह लाउड एनवायरमेंट्स के लिए अलर्ट भी दिखाती है। इस स्मार्टवॉच की 800 mAh की बैटरी WPC-बेस्ड वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टविटी के लिए LTE, Bluetooth, Wi-Fi, NFC और GPS के विकल्प हैं। इस स्मार्टवॉच का साइज 47.4 x 47.1 x 10.7 mm और भार लगभग 61.5 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.