Rogbid Smart Ring 3 लॉन्च हुई 7 दिन बैटरी लाइफ के साथ, हार्ट रेट, SpO2 जैसे हेल्थ फीचर्स

Rogbid Smart Ring 3 में 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दिया गया है।

Rogbid Smart Ring 3 लॉन्च हुई 7 दिन बैटरी लाइफ के साथ, हार्ट रेट, SpO2 जैसे हेल्थ फीचर्स

Photo Credit: Rogbid

Rogbid Smart Ring 3 में 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दिया गया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्ट रिंग में 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दिया गया है।
  • । इसका वजन केवल 5 ग्राम है।
  • यह बहुत पतली बॉडी के साथ आती है और केवल 2.4mm मोटी है।
विज्ञापन
Rogbid ने वियरेबल सेग्मेंट में नई Smart Ring 3 लॉन्च की है जो कंपनी का नया स्मार्ट वियरेबल और हेल्थ ट्रैकिंग वियरेबल डिवाइस है। इसमें हार्ट रेट, SpO2, बॉडी टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी है। यह फीमेल हेल्थ साइकल भी ट्रैक कर सकती है। स्मार्ट रिंग में 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दिया गया है। यह ऐप सपोर्ट के साथ आती है और स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Rogbid Smart Ring 3 price

Rogbid Smart Ring 3 की कीमत यूं तो 199.99 डॉलर है, लेकिन कंपनी ने इसे डिस्काउंट प्राइस पर उतारा है जो कि 99.99 डॉलर है। यानी भारतीय रुपये के हिसाब से यह लगभग 8000 रुपये की कीमत की है। रिंग Classic Black और Pearl Black कलर्स में आती है। इसमें 7 साइज का ऑप्शन मिल जाता है। सबसे छोटा साइज 56mm का है। जबकि सबसे बड़ा साइज 76mm का है। इसे Rogbid Website पर लिस्ट किया गया है। 
 

Rogbid Smart Ring 3 specifications

Rogbid Smart Ring 3 का सबसे खास फीचर इसकी हेल्थ मॉनिटरिंग क्षमता है। स्मार्ट रिंग में हार्ट रेट, SpO2, बॉडी टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स हैं। जिसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी है। यह फीमेल हेल्थ साइकल भी ट्रैक कर सकती है। Android और iOS डिवाइसेज के साथ इसे कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें टेक्स्ट और कॉल फीचर भी कंपनी ने दिया है। 

स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के बाद यूजर इससे कैमरा और म्यूजिक प्लेबैक को भी कंट्रोल कर सकता है। इसमें टच जेस्चर दिए गए हैं जिनकी मदद से यह कंट्रोल इसमें मिलता है। स्मार्ट रिंग में 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दिया गया है। यह ऐप सपोर्ट के साथ आती है और स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाती है। इसका वजन केवल 5 ग्राम है। यह बहुत पतली बॉडी के साथ आती है और केवल 2.4mm मोटी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »