Redmi ने लॉन्च किया Buds 6 Lite, 38 घंटे तक चलेगी बैटरी

ये ईयरफोन 40 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करता है। पिछले महीने कंपनी ने Buds 6 Active को पेश किया था

Redmi ने लॉन्च किया Buds 6 Lite, 38 घंटे तक चलेगी बैटरी

ये ईयरफोन 40 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करता है

ख़ास बातें
  • यह Xiaomi Earbuds ऐप्लिकेशन के साथ कम्पैटिबल है
  • इसमें राउंडेड स्टेम्स और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन है
  • इसके चार्जिंग केस की बैटरी 480 mAh की है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi ने Buds 6 Lite को लॉन्च किया है। इसमें राउंडेड स्टेम्स और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन है। इसकी 45 mAh बैटरी 38 घंटे तक चल सकती है। इसके चार्जिंग केस में 480 mAh का सेल है। ये ईयरफोन 40 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करता है। पिछले महीने कंपनी ने Buds 6 Active को पेश किया था। 

चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Buds 6 Lite का ब्रिटेन में प्राइस 14.99 पाउंड (लगभग 1,700 रुपये) का है। ये TWS ईयरफोन व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। इसमें 12.4 mm टाइटेनियम डायनैमिक ड्राइवर्स और नॉयस रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ डुअल माइक सिस्टम है। इसका इन-ईयर डिजाइन राउंडेड स्टेम्स और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ है। इन ईयरफोन के मैग्नेटिक चार्जिंग केस के फ्रंट में स्लिट LED पल्स इंडिकेटर दिया गया है। यह Xiaomi Earbuds ऐप्लिकेशन के साथ कम्पैटिबल है। इसमें चार प्री-इंस्टॉल्ड EQ मोड हैं। 

ऐप के इस्तेमाल से यूजर्स इक्वालाइजर सेटिंग को पर्सनलाइज्ड या ANC लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। ये ईयरफोन ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ है। Redmi का दावा है कि इसकी बैटरी केस के साथ सिंगल चार्ज में 38 घंटे तक चल सकती है। इसके चार्जिंग केस की बैटरी 480 mAh की है। इसके प्रत्येक ईयरबड में 45 mAh की बैटरी दी गई है। इसका चार्जिंग केस USB Type-C पोर्ट के साथ है। Buds 6 Lite का चार्जिंग केस के साथ भार लगभग 47 ग्राम का है। 

Redmi की Note 14 सीरीज भी जल्द लॉन्च हो सकती है। हाल ही में इस सीरीज के Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ को IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। इन स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल Redmi Note 14 को 3C सर्टिफिकेशन मिला है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने देश में Redmi Note 13 को पेश किया था। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 24094RAD4C के साथ देखा गया है। यह Redmi Note 14 हो सकता है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के साथ MDY-17-EE  चार्जर होने का संकेत मिल रहा है। यह चार्जर 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में चीन में लाया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »