Realme Buds Wireless 3 नेकबैंक ईयरफोन 40 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये

भारत में Realme Buds Wireless 3 की कीमत 1,799 रुपये है। इसे वर्तमान में Realme की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Realme Buds Wireless 3 नेकबैंक ईयरफोन 40 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
ख़ास बातें
  • यह पसीने और पानी से कुछ हद तक बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आता है
  • Realme का लेटेस्ट ईयरफोन ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है
  • कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Flipkart और Amazon पर बेचा जाएगा
विज्ञापन
Realme Buds Wireless 3 ईयरफोन भारत में Realme Narzo 60 5G सीरीज के स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया है। नए नेकबैंड-स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन में पसीने और पानी से कुछ हद तक बचाव के लिए IP55 रेटिंग है। दावा किया गया है कि यह 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड से लैस आता है। कंपनी के मुताबिक, Realme का यह डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
 

Realme Buds Wireless 3 की भारत में कीमत, उपलब्धता

भारत में Realme Buds Wireless 3 की कीमत 1,799 रुपये है। इसे वर्तमान में Realme की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और 12 जुलाई को पहली बार कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Flipkart और Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। नया नेकबैंड हेडसेट बेस येलो, प्योर ब्लैक और विटैलिटी व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Realme Buds Wireless 3 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

नया लॉन्च किया गया नेकबैंड-स्टाइल रियलमी बड्स वायरलेस 3 ईयरफोन 13.6 mm डायनेमिक ड्राइवर से लैस है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ AAC और SBC जैसे ऑडियो कोडेक्स सपोर्ट भी मिलता है। ईयरफोन 30 db तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करता है। रियलमी बड्स वायरलेस 3 में 360-डिग्री स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट और 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड मिलने का भी दावा किया गया है, जो गेमर्स के काफी काम आ सकता है।

इसमें 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक की कॉलिंग ऑफर कर सकता है। यह भी कहा गया है कि रियलमी बड्स वायरलेस 3 10 मिनट के चार्ज के साथ 25 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है और साथ ही फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Realme का कहना है कि इसे फुल चार्ज होने में लगभग 50 मिनट का समय लगता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कलरWhite
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीWireless
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »