Razer Hammerhead V3 के व्हाइट वेरिएंट में कंपनी ने 11mm के ड्राइवर दिए हैं।
Photo Credit: Razer
Razer Hammerhead V3 के व्हाइट वेरिएंट में कंपनी ने 11mm के ड्राइवर दिए हैं।
Razer की ओर से नए Hammerhead V3 ईयरफोन्स लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया है। इससे पहले इनका नियोन ग्रीन वेरिएंट भी मार्केट में मौजूद है। नए ईयरफोन्स में 11mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें 20Hz से लेकर 20kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। कंपनी ने बॉक्स में USB Type-C DAC एडेप्टर भी दिया है। तीन साइज के सिलिकॉन इयरटिप इनके साथ दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, वजन में ये हल्के हैं और लम्बे समय तक इस्तेमाल में भी थकाते नहीं हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Razer Hammerhead V3 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 499 युआन (लगभग 6,500 रुपये) है। इयरफोन्स को JD.com से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इन्हें व्हाइट कलर में पेश किया है।
Razer Hammerhead V3 के व्हाइट वेरिएंट में कंपनी ने 11mm के ड्राइवर दिए हैं। दावा है कि ये क्लियर मिड्स, धांसू बेस और क्रिस्प ट्रिबल डिलीवर कर सकते हैं। साउंड लीकेज को रोकने के लिए इनमें कस्टम डिजाइन वाले एकॉस्टिक चैंबर दिए गए हैं। इनमें 20Hz से लेकर 20kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इयरफोन्स में 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है। कंपनी ने बॉक्स में USB Type-C DAC एडेप्टर भी दिया है। यह 24-bit/48 kHz प्लेबैक को सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड और iPhone की बड़ी रेंज के साथ ये कम्पैटिबल हैं।
एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ कंपनी ने तीन साइज के सिलिकॉन इयरटिप इनके साथ दिए हैं। कंपनी के अनुसार, वजन में ये हल्के हैं और लम्बे समय तक इस्तेमाल में भी थकाते नहीं हैं। इनमें 1.2 मीटर की केबल दी गई है जिसमें TPE मैटिरियल लगा है। कहा गया है कि यह इस्तेमाल करते समय उलझने से बचाती है और सिग्नल ट्रांसमिशन भी खराब नहीं होने देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर