Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेज जल्द होंगे भारत में लॉन्च, लाइव ट्रांसलेशन के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास भारत में जल्द ही पेश होने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास भारत में जल्द ही पेश होने वाले हैं।
  • स्मार्ट ग्लास मेटा AI और कई तरह के फंक्शन को इंटीग्रेट करता है।
  • Ray-Ban Meta ग्लास की कैपेसिटी बेहतर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट भी है।

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास में AI फीचर्स हैं।

Photo Credit: Meta

Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास भारत में जल्द ही पेश होने वाले हैं। EssilorLuxottica के साथ साझेदारी में तैयार की गई वियरेबल टेक्नोलॉजी, मैक्सिको और संयुक्त अरब अमीरात के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होगी। हालांकि, भारत में सटीक लॉन्च की तारीख और कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आइए Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास के बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्मार्ट ग्लास मेटा AI और कई तरह के फंक्शन को इंटीग्रेट करता है, जो हैंड्स फ्री कनेक्टेड अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यूजर्स कई टास्क के लिए इंटीग्रेटेड मेटा AI का उपयोग करते हुए वॉयस कमांड के जरिए ग्लासेज से बातचीत कर सकते हैं। अन्य फीचर्स में तेजी से जानकारी पाने, म्यूजिक और पॉडकास्ट को कंट्रोल करने और फोटो और वीडियो कैप्चर करने की कैपेसिटी शामिल है। ग्लासेज में ऑडियो प्लेबैक के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और कॉल और वॉयस कमांड के लिए माइक्रोफोन दिए गए हैं।

AI फीचर्स
Ray-Ban Meta ग्लास की कैपेसिटी को बेहतर करने के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट भी हैं। लाइव ट्रांसलेशन फीचर पहले सिर्फ चुनिंदा रीजन में था, जिसे अब ज्यादा बड़े स्तर पर उपलब्ध किया जा रहा है। इससे लैंग्वेज पैक डाउनलोड करने पर बिना वाई-फाई कनेक्शन के भी सपोर्टेड लैंग्वेज में आसानी से बातचीत हो सकती है। इसके अलावा ग्लासेज जल्द ही वॉट्सऐप, मैसेंजर और सामान्य फोन मैसेजिंग के लिए मौजूदा सपोर्ट के अलावा इंस्टाग्राम से डायरेक्ट मैसेज, फोटो और ऑडियो और वीडियो कॉल करने और रिसिव का सपोर्ट करेगा।
Advertisement

Spotify, Amazon Music, Apple Music और Shazam जैसे म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप तक एक्सेस का भी अमेरिका और कनाडा के अलावा विस्तार हो रहा है, जिससे ज्यादा रीजन में यूजर्स को अपनी डिफॉल्ट लैंग्वेज के तौर पर अंग्रेजी सेट करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स अपने म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं और मेटा AI के जरिए जो सुन रहे हैं उसके बारे में जानकारी पा कर सकते हैं। अमेरिका और कनाडा में एक नया फीचर मेटा एआई के साथ ज्यादा आसान बातचीत का सपोर्ट करेगा, जहां एसिस्टेंट मदद प्रदान करने के लिए ग्लासेज से विजुअल इंफॉर्मेशन को लगातार प्रोसेस कर सकता है। यह सी वॉट यू सी फंक्शन यूके में इसके हाल ही में पेस किए जाने के बाद अन्य यूरोपीय देशों में भी पेश किया जा रहा है।

मौजूदा स्टाइल में स्काईलर फ्रेम को नए और एक्सपेंड कलर और लेंस कॉम्बिनेशन के साथ दिखाया गया है। इनमें ट्रांजिशन सैफायर लेंस के साथ जोड़ा गया स्काईलर शाइनी चाकली ग्रे शामिल है, जो अलग-अलग लाइट कंडीशन के लिए एडेप्टिव लेंस के साथ एक टोन में कैट-आई साइज प्रदान करता है। क्लासिक लुक लवर्स के लिए स्काईलर फ्रेम सामान्य G15 ग्रीन लेंस या क्लियर लेंस के साथ शाइनी ब्लैक में भी उपलब्ध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smart Glasses, Meta Smart Glasses

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.