• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • OnePlus Buds Pro 3 डुअल ड्राइवर्स और DAC के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Buds Pro 3 डुअल ड्राइवर्स और DAC के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत में OnePlus Buds Pro 3 की कीमत 11,999 रुपये है। लेटेस्ट वियरेबल लूनर रेडियंस और मिडनाइट ओपस कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

OnePlus Buds Pro 3 डुअल ड्राइवर्स और DAC के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: OnePlus

भारत में OnePlus Buds Pro 3 की कीमत 11,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Buds Pro 3 में 1Mbps बिट रेट और 24-bit/192 kHz ऑडियो सपोर्ट मिलता है
  • 10 मिनट की चार्जिंग में 5.5 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा
  • इनमें 94ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ ब्लूटूथ 5.4 वर्जन सपोर्ट मिलता है
विज्ञापन
OnePlus Buds Pro 3 को मंगलवार, 20 अगस्त को भारत में लॉन्च किया गया। OnePlus TWS ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर + डुअल DACs मिलते हैं, जिनमें 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर शामिल हैं। प्रत्येक को अपने स्वयं के डिजिटल-टू-एनालॉग कनवर्टर (DAC) द्वारा ट्यून किया गया है। कंपनी का कहना है कि इनका प्रिसीशन-इंजीनियर्ड सेटअप बेहतर बेस (bass) और क्रिस्प ट्रेबल देगा। Buds Pro 3 में LHSC 5.0 ऑडियो कोडेक के साथ स्टूडियो-ग्रेड क्लेरिटी और डेप्थ मिलने का दावा किया गया है। इसमें Dynaudio के साथ सह-निर्मित सटीक-ट्यून किए गए ऑडियो प्रोफाइल मिलते हैं। इसमें 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5.5 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।
 

OnePlus Buds Pro 3 price in India, availability

भारत में OnePlus Buds Pro 3 की कीमत 11,999 रुपये है। लेटेस्ट वियरेबल लूनर रेडियंस और मिडनाइट ओपस कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। सेल 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से OnePlus इंडिया वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन व रिटेल चैनलों पर शुरू होगी।
 

OnePlus Buds Pro 3 specifications

OnePlus Buds Pro 3 में डुअल ड्राइवर + डुअल DACs मिलते हैं। इनमें 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर शामिल हैं। प्रत्येक को अपने स्वयं के डिजिटल-टू-एनालॉग कनवर्टर (DAC) द्वारा ट्यून किया गया है। बताया गया है कि इनका प्रिसीशन-इंजीनियर्ड सेटअप बेहतर बेस (bass) और क्रिस्प ट्रेबल (treble) देता है। Buds Pro 3 में LHSC 5.0 ऑडियो कोडेक के साथ स्टूडियो-ग्रेड क्लेरिटी और डेप्थ मिलने का दावा किया गया है। 

Buds Pro 3 में 1Mbps बिट रेट और 24-bit/192 kHz ऑडियो सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स में 50dB तक रियल-टाइम एडेप्टिव नॉयस कैंसलेशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें OnePlus Buds Pro 2 की तुलना में दो गुना बेहतर बैकग्राउंड वॉयस सप्रेशन मिलता है। नए OnePlus TWS Dynaudio के साथ सह-निर्मित सटीक-ट्यून किए गए ऑडियो प्रोफाइल से लैस आते हैं। 

OnePlus Buds Pro 3 क्विक और सीमलेस डिवाइस स्विचिंग के लिए एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5.5 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। केस में Type-C पोर्ट है और साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। ईयरफोन्स को IP55 रेटिंग मिली है। इनमें 94ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ ब्लूटूथ 5.4 वर्जन सपोर्ट मिलता है।

कंपनी के मुताबिक, इसके एक ईयरफोन का साइज 33.60 x 21.15 x 25 mm और वजन 5.28 ग्राम है। प्लास्टिक यूनीबॉडी केस का साइज 64.70 x 52.45 x 25.75 mm है और ईयरफोन के साथ इसका वजन 61.38 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • LHDC Bluetooth codec support
  • IP55 rating
  • Wireless charging support
  • Comfortable fit
  • कमियां
  • No LDAC support
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  3. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  4. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  6. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  8. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  9. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  10. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »