OnePlus Buds 3 भारत में होंगे 23 जनवरी को लॉन्‍च, जानें सभी डिटेल

OnePlus Buds 3 लाइटवेट तो हैं ही, साउंड क्‍वॉलिटी में भी यह दमदार हैं।

OnePlus Buds 3 भारत में होंगे 23 जनवरी को लॉन्‍च, जानें सभी डिटेल

Photo Credit: OnePlus India

भारत में इनकी प्राइसिंग क्‍या होगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Buds 3 होंगे 23 जनवरी को लॉन्‍च
  • उसी दिन OnePlus 12 और OnePlus 12R भी लॉन्‍च होंगे
  • 44 घंटे तक बैटरी बैकअप ऑफर करते हैं ये ईयरबड्स
विज्ञापन
OnePlus Buds 3 : वनप्‍लस का इंडिया में बड़ा लॉन्‍च 23 जनवरी को होने जा रहा है। उस दिन कंपनी OnePlus 12 और OnePlus 12R जैसे स्‍मार्टफोन्‍स से पर्दा हटाएगी। अब कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि 23 जनवरी को ही OnePlus Buds 3 को भी लॉन्‍च किया जाएगा। ये ईयरबड्स चीन में पेश किए जा चुके हैं और वहां ग्राहकों का अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स इन्‍हें मिला है। OnePlus Buds 3 लाइटवेट तो हैं ही, साउंड क्‍वॉलिटी में भी यह दमदार हैं। भारत में इनकी प्राइसिंग क्‍या होगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है। आइए जानते हैं OnePlus Buds 3 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस। 

चीन में लॉन्‍च हुए वनप्‍लस बड्स 3 की बात करें, तो वो इन-ईयर विद स्टेम डिजाइन के साथ आता है। Buds 3 में अल्ट्रा-क्लियर कोएक्सियल ड्यूल यूनिट है, जिसमें 10.4mm डायाफ्राम बेस यूनिट शामिल है। यह सेटअप साउंड की क्वालिटी को बढ़ाता है और साफ साउंड ऑफर करता है। यह डीप और फुल बेस ऑफर करता है जो 15 हर्ट्ज तक है। 
 

OnePlus Buds 3 में 49dB का एक्टिव नॉयज कैंसलेशन है जो तीन-माइक्रोफोन AI कॉल नॉइज रिडक्शन सिस्टम पर निर्भर करता है। सिस्टम, नॉयज लेवल को एडजेस्ट करता है, जिससे बैकग्राउंड नॉयज 99.6 प्रतिशत तक कम हो जाता है। 

बैटरी बैकअप की बात करें तो नॉयज कैंसलेशन बंद होने पर ईयरबड 44 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फास्ट चार्जिंग की बदौलत सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 7 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus Buds 3 कलर ओएस 11.0/एंड्रॉयड 7.0 और इसके बाद के वर्जन वाले डिवाइस को सपोर्ट करते हैं। ये ईयरफोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP55-रेटेड हैं।

चीन में OnePlus Buds 3 की शुरुआती कीमत 499 युआन (लगभग 5,244 रुपये) है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Good battery life
  • LHDC codec support
  • Excellent companion app
  • Accurate slide touch controls
  • कमियां
  • Slightly bass-heavy sound
कलरBlue
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »