Nothing के सब-ब्रांड ने लॉन्च किए CMF Neckband Pro और CMF Buds

ये दोनों ऑडियो प्रोडक्ट्स Orange, Light Grey और Dark Grey कलर्स में उपलब्ध होंगे। CMF Buds की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 18:49 IST
ख़ास बातें
  • इनके साथ ही Nothing Phone 2a को भी लॉन्च किया गया है
  • ये ऑडियो प्रोडक्ट्स Orange, Light Grey और Dark Grey कलर्स में होंगे
  • CMF Neckband Pro में 13.6 mm डायनैमिक ड्राइवर यूनिट है

इन ऑडियो प्रोडक्ट्स को Flipkart, Myntra, Croma और Vijay Sales के जरिए खरीदा जा सकेगा

कुछ वर्ष स्मार्टफोन के साथ बिजनेस शुरू करने वाली Nothing के सब-ब्रांड ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में CMF Neckband Pro और CMF Buds को लॉन्च किया है। Neckband Pro में 50 dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) है, जबकि CMF Buds में 42 dB ANC सपोर्ट मिलता है। इनके साथ ही Nothing Phone 2a को भी लॉन्च किया गया है। 

CMF Neckband Pro का प्राइस 1,999 रुपये और CMF Buds का 2,499 रुपये का है। ये दोनों ऑडियो प्रोडक्ट्स Orange, Light Grey और  Dark Grey कलर्स में उपलब्ध होंगे। CMF Buds की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी और यह सीमित अवधि के लिए 2,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Neckband Pro की बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी और इसके लिए सीमित अवधि तक 1,799 रुपये का विशेष प्राइस होगा। 
Advertisement

इन ऑडियो प्रोडक्ट्स को Flipkart, Myntra, Croma और Vijay Sales के जरिए खरीदा जा सकेगा। CMF Neckband Pro में 13.6 mm डायनैमिक ड्राइवर यूनिट है और इसमें अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी 2.0 दी गई है। यह नेकबैंक एक ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ 50 dB हाइब्रिड ANC के लिए सपोर्ट देता है। इसमें पांच माइक्रोफोन हैं। इसके ट्रिपल-टैप जेस्चर कंट्रोल से यूजर्स वॉल्यूम को एडजस्ट करने के साथ ट्रैक्स को प्ले, पॉज या स्किप कर सकते हैं। इससे ANC मोड को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए  Nothing X ऐप का भी इनके साथ इक्वालाइजर के लिए इस्तेमाल हो सकता है। CMF Neckband Pro में 220 mAh की बैटरी है जो लगभग 37 घंटे के प्लेबैक टाइम की पेशकश करती है। इसकी बैटरी को ANC को ऑफ करने पर 10 मिनट तक चार्ज कर 18 घंटे का यूसेज टाइम मिल सकता है। 

पिछले वर्ष Nothing ने अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर बेंगलुरू में खोला था। इसमें दो घंटे के अंदर प्रोडक्ट को रिपेयर करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी या रिपेयर में अधिक समय लगने पर यूजर्स को वैकल्पिक डिवाइस भी दिया जा सकता है। इसमें कस्टमर्स आर्केड गेम्स भी खेल सकेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक महीने के दूसरे वीकेंड पर कस्टमर्स को लेबर और कंपोनेंट की कॉस्ट पर डिस्काउंट मिलेगा। एपल के रिटेल स्टोर्स में फ्री सेशंस की तरह कस्टमर्स इस सर्विस सेंटर में टेक्निकल वर्कशॉप में हिस्सा भी ले सकेंगे। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, CMF, Wearable, Battery, Market, Neckband, Audio, Launch, Flipkart, Nothing, Prices

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.