7 दिन की बैटरी लाइफ, IP68 रेटिंग वाली Noise Colorfit Pulse Buzz स्मार्टवॉच लॉन्च

स्वास्थ्य से जुड़े फीचर्स के रूप में इसके अंदर हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, फीमेल साइकिल ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग भी दिए गए हैं।

7 दिन की बैटरी लाइफ, IP68 रेटिंग वाली Noise Colorfit Pulse Buzz स्मार्टवॉच लॉन्च

Noise Colorfit Pulse Buzz की भारत में कीमत 3,499 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Noise Colorfit Pulse Buzz में 1.69 इंच की TFT LCD स्क्रीन मिलती है
  • इसे Amazon और gonoise.com से 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.1 का सपोर्ट है
विज्ञापन
Noise Colorfit Pulse Buzz स्मार्टवॉच को भारत में आज लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ होने की बात कही गई है। कंपनी के अनुसार, इसमें 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं और 150 से ज्यादा कस्टमाइजेबल और क्लाउड बेस्ड वॉच फेस हैं। इसके अलावा यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, फीमेल साइकिल ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग भी दिए गए हैं। 
 

Noise Colorfit Pulse Buzz price, availability

Noise Colorfit Pulse Buzz की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। हालांकि इसे Amazon और gonoise.com से 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, वॉच का डिस्काउंटेड प्राइस केवल आज यानि 8 जून के लिए है। स्मार्टवॉच पांच कलर्स- शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू, जेट ब्लैक, ओलिव ग्रीन और रोज़ पिंक में उपलब्ध है। 
 

Noise Colorfit Pulse Buzz specifications

Noise Colorfit Pulse Buzz में 1.69 इंच की TFT LCD स्क्रीन मिलती है जिसका रेजॉल्य़ूशन 240x280 पिक्सल है और इसमें 150 से ज्यादा कस्टमाइजेबल और क्लाउड बेस्ड वॉच फेस हैं। इसका यूएसपी इसका ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है जिससे यूजर कॉल्स रिसीव कर सकता है, कॉन्टेक्ट स्टोर कर सकता है और ताजा कॉल लॉग से डायल भी कर सकता है। वियरेबल में 60 स्पोर्ट्स मोड जैसे साइकलिंग, हाइकिंग, इनडोर स्पोर्ट्स, आउटडोर स्पोर्ट्स और रनिंग आदि शामिल हैं। 

स्वास्थ्य से जुड़े फीचर्स के रूप में इसके अंदर हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, फीमेल साइकिल ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग भी दिए गए हैं। इन सभी फीचर्स के डेटा को NoiseFit Prime App पर एक्सेस किया जा सकता है जो कि एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। वॉच में प्रोडक्टिविटी सूट दिया गया है जिसमें एसएमएस क्विक रिप्लाई, रिमाइंडर और वेदर फॉरकास्ट जैसे फीचर मिलते हैं। 

Noise Colorfit Pulse Buzz में IP68 रेटिंग दी गई है जिससे यह धूल और पानी में खराब नहीं होती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.1 का सपोर्ट है। वॉच में 230mAh बैटरी है जिससे यह 7 दिन तक बैटरी बैकअप सिंगल चार्ज में दे देती है। कंपनी के अनुसार यह 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। यह iOS 10 और उससे ऊपर के वर्जन और Android 4.4 और उससे ऊपर के वर्जन के साथ कम्पैटिबल है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourChampagne Grey, Electric Blue, Jet Black, Olive Green, Rose Pink
Display Size42mm
Dial ShapeRectangle
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »