Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत 2 हजार से भी कम

कीमत की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition की कीमत 1,999 रुपये है।

Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत 2 हजार से भी कम

Photo Credit: Noise

Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition में 1.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition में 1.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है।
  • Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition की कीमत 1,999 रुपये है।
  • Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है।
विज्ञापन
Noise ने भारतीय बाजार में Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition लॉन्च कर दी है जो कि स्टैंडर्ड ColorFit Icon 2 वॉच का प्रीमियम मॉडल है। इस वॉच में स्लीक मैटेलिक फिनिश के साथ 1.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition की कीमत 1,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में यह Elite Black और Elite Silver स्ट्रैप ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Noise ColorFit Icon 2 Elite Edition में स्लीक मैटेलिक फिनिश के साथ 1.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 368×448 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यह वॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट करती है। इसमें ब्लूटूथ (v5.1) कॉल का सपोर्ट मिलता है। इस वॉच में बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट करती है और 150 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं जो कि यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। Noise हेल्थ सूट इंटीग्रेटेड है जो कि यूजर्स को हार्ट रेट, SpO2, स्लीप क्वालिटी, स्ट्रेस लेवल्स और फीमेल साइकल जैसे जरूरी हेल्थ मेट्रिक्स को मॉनिटर करने की सुविधा देता है। इस एलीट वर्जन में प्रोडक्टिविटी सूट के अंदर डेली रिमाइंडर्स और वैदर फॉरकास्ट भी शामिल हैं।

बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है, वहीं ब्लूटूथ कॉलिंग का इस्तेमाल करने पर 2 दिनों तक कम हो जाती है। इस वॉच के साथ IP68 रेटिंग आती है, जो कि इसकी पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। यह स्मार्टवॉच विभिन्न कंडीशन और मौसम में इस्तेमाल की जा सकती है। यह स्मार्टवॉच कई मेन्यू व्यूज, हार्ट रेट मॉनिटर और कई स्पोर्ट्स मोड के साथ एक शानदार अनुभव प्रदान करती है। अन्य स्मार्ट फीचर्स में एआई वॉयस असिस्टेंट, बिल्ट-इन गेम्स, नोटिफिकेशन अलर्ट, कैमरा कंट्रोल और म्यूजिक कंट्रोल के साथ-साथ रिमाइंडर भी शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »