Xiaomi Mi Band 4 की पहली सेल आज 12 बजे Amazon पर

Mi Band 4 Sale: शाओमी मी बैंड 4 आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जानें Xiaomi के इस लेटेस्ट स्मार्ट बैंड के फीचर्स के बारे में।

Xiaomi Mi Band 4 की पहली सेल आज 12 बजे Amazon पर

Mi Band 4 Price in India: शाओमी मी बैंड 4 की कीमत है 2,299 रुपये

ख़ास बातें
  • Mi Band 4 की सेल Amazon और Mi.com पर
  • मी बैंड 4 में है कलर एमोलेड डिस्प्ले
  • Xiaomi Mi Band 4 Price in India है 2,299 रुपये
विज्ञापन
Xiaomi Mi Band 4 Sale: शाओमी मी बैंड 4 आज पहली बार दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। याद करा दें कि Smarter Living 2020 इवेंट के दौरान Xiaomi ने Mi Band 4 को भारतीय बाजार में उतारा था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Mi Band 3 का अपग्रेड वर्जन है मी बैंड 4। अब बात Mi Band 4 की कुछ अहम खासियतों की। मी बैंड 4 में 0.95 इंच का कलर एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले है। अगर आप भी मी बैंड 4 को खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको शाओमी मी बैंड 4 की भारत में कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Mi Band 4 Price in India

भारत में शाओमी मी बैंड 4 की कीमत 2,299 रुपये तय की गई है। मी बैंड 4 सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Amazon, कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और मी होम पर शुरू होगी। मी बैंड 4 के पांच स्ट्रैप कलर्स हैं लेकिन यूजर्स मी बैंड 4 पर मी बैंड 3 के स्ट्रैप को भी फिट कर सकते हैं।
 

Mi Band 4 Features

शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड कलर टच डिस्प्ले (रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल) है। यह डिवाइस 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है। मी बैंड 4 में 3 एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और 3 एक्सिस जायरोस्कोप है। Xiaomi ने अपनी इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच को म्यूजिक कंट्रोल फीचर और 6 वर्कआउट मोड के साथ लॉन्च किया है। मी बैंड 4 अनलिमिटेड कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आएगा।

रनिंग जैसी ट्रैकिंग एक्टिविटी के अलावा Mi Band 4 अब ऑटोमैटिक स्ट्रोक रिकग्निशन के साथ स्विमिंग जैसी गतिविधियों को भी ट्रैक करेगा। मी बैंड 4 में स्टेप ट्रैकर, एक्टिविटी रिकग्निशन, स्विम ट्रैकिंग, मैसेज अलर्ट, 24/7  हार्ट रेट मॉनिटर, म्यूजिक कंट्रोल आदि कई फीचर्स हैं। इस फिटनेस बैंड में 135 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 20 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी।

इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलेगा। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाने बदलने के लिए किया जा सकेगा। Mi Band 4 के डिस्प्ले में कलरफुल वॉच फेसेज के लिए सपोर्ट है। Mi Smart Band 4 में डिवाइस फाइंडर, स्टॉपवॉच, अलार्म, आइडल अलर्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट और गोल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »