• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत

Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत

वॉच में 390mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी लगी है। घड़ी को कंपनी ने IP68 रेटिंग के माध्यम से डस्ट और वॉटर रजिस्टेंट बनाया है।

Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: xiaomi-miui

Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास लगा है
  • यह 50 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।
  • वॉच को फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे लगते हैं
विज्ञापन

Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास लगा है जो इसे झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है और स्क्रैच होने से बचाता है। वॉच में 390mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी जो रोजमर्रा के सामान्य इस्तेमाल में लगभग 6 दिन चलती है। वहीं, हल्के इस्तेमाल में 9 दिन भी चल सकती है। वॉच को फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे लगते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Lenovo Watch Fit 3 Price

Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। स्मार्टवॉच की कीमत (via) 199 युआन (लगभग 2900 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ बॉक्स में सिलिकॉन स्ट्रैप भी मिलता है।

Lenovo Watch Fit 3 Features, Specifications

Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले लगा हुआ है। इसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास की सेफ्टी है। वॉच फ्रेम इलेक्ट्रोप्लेटेड जिंक अलॉय से बना है, वहीं बटन ऑक्सीडाइज्ड एल्युमीनियम अलॉय का बना है। स्मार्टवॉच के बैक कवर और हार्ट रेट सेंसर में IML इलेक्ट्रोप्लेटिंग का इस्तेमाल किया गया है। 

वॉच में कई फिटनेस और हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह रनिंग, साइकलिंग और बॉल गेम्स समेत 50 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।  हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में रेस्टिंग हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्लीप मॉनिटरिंग शामिल है। सिडेंटरी अलर्ट भी इसमें मिलता है, यानी अधिक देर तक बैठे रहने पर हिलने-डुलने, पानी पीने, दवा लेने, दूर देखने, पढ़ने और चलने फिरने के लिए रिमाइंडर भी यह भेजती है। 

बैटरी की बात करें तो वॉच में 390mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी लगभग 6 दिन चलती है और हल्के इस्तेमाल में 9 दिन भी चल सकती है। वॉच को फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे लगते हैं। स्मार्टवॉच के डाइमेंशन 47 x 39.8 x 9.9 mm हैं। घड़ी को कंपनी ने IP68 रेटिंग के माध्यम से डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस दिया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »