Lava ProWatch V1 स्मार्टवॉच धांसू हेल्थ, फिटनेस फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lava के स्मार्टवॉच एक्सेसरी सब-ब्रांड Prowatch ने भारत में Lava Prowatch V1 के लॉन्च कर दी है।

Lava ProWatch V1 स्मार्टवॉच धांसू हेल्थ, फिटनेस फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Lava

Lava ProWatch V1 में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava ProWatch V1 में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava ProWatch V1 सटीक VC9213 PPG सेंसर से लैस है।
  • Lava ProWatch V1 में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
विज्ञापन
Lava के स्मार्टवॉच एक्सेसरी सब-ब्रांड Prowatch ने भारत में Lava Prowatch V1 के लॉन्च कर दी है। प्रोवॉच V1 सेकेंड जनरेशन मॉडल है, जिसे 3 हजार रुपये से कम के सेगमेंट वाले खरीदारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 2.5डी जीपीयू एनीमेशन इंजन जैसे एडवांस फीचर्स हैं। यहां हम आपको Lava Prowatch V1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava ProWatch V1 Price


Lava ProWatch V1 के Black Nebula सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 2,399 रुपये, Bluish Ronin सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 2,399 रुपये, Mint Shinobi सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 2,399 रुपये, Peachy Hikari सिलिकॉन वेरिएंट की कीमत 2,399 रुपये है। वहीं Peachy Hikari Metal सिलिकॉन + रोज गोल्ड मेटल स्ट्रैप की कीमत 2,699 रुपये और Black Nebula Metal सिलिकॉन + ब्लैक मेटल स्ट्रैप की कीमत 2,799 रुपये है। Lava ProWatch V1 कलर ऑप्शन के मामले में पीची हिकारी, ब्लैक नेबुला, ब्लूश रोनिन और मिंट शिनोबी में उपलब्ध है। स्मार्टवॉच की बिक्री जनवरी के पहले हफ्ते से शुरू है।


Lava ProWatch V1 Specifications


Lava ProWatch V1 में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 390x450 पिक्सल है। यह वाइब्रेंट कलर्स और शार्प विजुअल्स प्रदान करती है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। ऑक्टेगनल डिजाइन स्टाइलिश और मॉडर्न टच प्रदान करता है। वॉच Realtek 8773 चिपसेट से लैस है। ब्लूटूथ v5.3 टेक्नोलजी स्टेबल कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस स्मार्टवॉच में एसिस्टेड जीपीएस दिया गया है जो कि आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान सटीक लोकेशन ट्रैकिंग प्रदान करती है।

ProWatch V1 सटीक VC9213 PPG सेंसर से लैस है, जो सटीक हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग प्रदान करता है। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिसमें दौड़ने से लेकर योग तक काफी कुछ शामिल हैं। वॉच IP68 रेटिंग से लैस है, जो कि वॉटरप्रूफ डिजाइन और ड्यूराबिलिटीज को बेहतर करता है। यह स्मार्टवॉच 2.5D GPU एनिमेशन इंजन से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से Trump Media को हुआ करोड़ों डॉलर का नुकसान 
  2. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
  3. 35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
  5. Amazon सेल में 10 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स के दमदार फोन!
  6. Apple की बढ़ीं मुश्किलें! चिप सप्लाई के लिए अब इस कंपनी का लेगी सहारा
  7. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
  8. RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च
  9. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह दमदार फोन, 48MP का DSLR जैसा कैमरा! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »