CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ

CMF Watch 3 Pro आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है, जिसे 6 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ

Photo Credit: CMF

CMF Watch 3 Pro में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • CMF Watch 3 Pro में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है।
  • CMF Watch 3 Pro में 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।
विज्ञापन

CMF Watch 3 Pro आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है, जिसे 6 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस वॉच में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Watch 3 Pro में 7 स्मार्ट रिकग्निशन एक्टिविटी के साथ 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। Watch 3 Pro की बैटरी एक बार चार्ज होकर 13 दिनों तक चल सकती है। आइए CMF Watch 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


CMF Watch 3 Pro Price

कीमत की बात की जाए तो CMF Watch 3 Pro की कीमत 7,999 रुपये है, लेकिन लिमिटेड पीरियड के तहत यह 6,999 रुपये में मिल रही है। आज से इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ-साथ देश में चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स खरीदा जा सकता है।


CMF Watch 3 Pro Specifications

CMF Watch 3 Pro में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 60FPS रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह वॉच 120 से ज्यादा सिग्नेचर वॉच फेस का सपोर्ट करती है, जिनमें डायनामिक/इंटरैक्टिव और स्टैटिक वॉच फेस समेत कस्टमाइजेबल शामिल हैं। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, हार्ट रेट और SpO2 सेंसर दिए गए हैं। यह वॉच Nothing X ऐप का सपोर्ट करती है। अन्य हेल्थ फीचर्स में ऑटोमैटिक हार्ट रेट मेजरमेंट, 24 घंटे का हार्ट रेट मेंजरमेंट, एक्टिव स्कोर, स्लीप डिटेक्शन, ब्लड ऑक्सीजन मेंजरमेंट, वुमेन हेल्थ रिकॉर्ड, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, कैलोरी, डिस्टेंस, एक्सरसाइज ड्यूरेशन, वाटर डिमाइंडर और स्टेंड अप रिमाइंडर शामिल हैं।

Watch 3 Pro में 7 स्मार्ट रिकग्निशन एक्टिविटी के साथ 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ कॉल, फाइंड माय फोन, वेदर, टॉर्च और काफी कुछ शामिल हैं। पानी से बचाव के लिए यह वॉच IP68 रेटिंग से लैस है। इस वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड जीपीएस मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस वॉच लंबाई 25.8 सेमी, चौड़ाई 4.7 सेमी, मोटाई 1.44 सेमी और वजन 51 ग्राम है। इस वॉच में 350mAh की बैटरी दी गई है जो कि सामान्य उपयोग में 13 दिनों तक, भारी उपयोग में 10 दिनों तक, ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले और भारी उपयोग में 4.5 दिनों तक चल सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »