CES 2022: ANC सपोर्ट के साथ JBL ने 3 नए Reflect Aero, LIVE Free 2 और LIVE Pro 2 ईयरबड्स का किया ऐलान

CES 2022 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2022) में JBL ने अपने 3 नए TWS ईयरफोन्स को पेश किया है, जिसमें Reflect Aero, LIVE Pro 2 और LIVE Free 2 शामिल हैं। खास बात यह है कि इन तीनों ही ईयरफोन्स को कंपनी ने एक ही कीमत में पेश किया है, जो कि $149.95 है।

CES 2022: ANC सपोर्ट के साथ JBL ने 3 नए Reflect Aero, LIVE Free 2 और LIVE Pro 2 ईयरबड्स का किया ऐलान
ख़ास बातें
  • Reflect Aero, LIVE Free 2 और LIVE Pro 2 ईयरबड्स अप्रैल में होंगे लॉन्च
  • तीनों ही डिवाइस एक ही कीमत में पेश किए गए हैं
  • तीनों ईयरबड्स में मौजूद है एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन
विज्ञापन
CES 2022 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2022) में JBL ने अपने 3 नए TWS ईयरफोन्स को पेश किया है, जिसमें Reflect Aero, LIVE Pro 2 और LIVE Free 2 शामिल हैं। खास बात यह है कि इन तीनों ही ईयरफोन्स को कंपनी ने एक ही कीमत में पेश किया है, जो कि $149.95 है। इसके अलावा, यह तीनों ही ईयरबड्स अप्रैल 2022 में लॉन्च किए जाएंगे। ईयरबड्स की खासियतों के बारे में बात करें, तो यह तीनों ही ईयरपीस एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं। साथ ही इसमें वॉयस कंट्रोल व कई साउंड मोड मौजूद हैं। यह तीनों ही ईयरबड्स अलग-अलग यूज़र्स के हिसाब से डिज़ाइन में पेश किए गए हैं।
 

JBL Reflect Aero

JBL Reflect Aero की बात करें, तो यह ईयरबड्स 6.8mm साउंड ड्राइवर्स के साथ आते हैं, इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर मौजूद है। कंपनी ने इस ईयरबड्स को स्पोर्ट्स पसंदीदा लोगों के लिए बनाया है, जिसमें रग्ड डिज़ाइन मौजूद है। इसके अलावा, यह ईयरबड्स IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है। बड्स में आपको 8 घंटे तक की बैटरी मिलती है, लेकिन चार्जिंग केस के साथ इसकी यूसेज को 24 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 6 माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। बड्स में कई साउंड मोड और टच कंट्रोल सिस्टम मौजूद है, जिसे JBL Headphones App के जरिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है। साथ ही इसमें हैंड-फ्री वॉयस कंट्रोल भी मौजूद है, जो कि Amazon Alexa और Google Assistant को सपोर्ट करता है।
 

JBL LIVE Free 2

JBL Reflect Aero की तरह JBL LIVE Free 2 भी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आता है, जिसमें 6 माइक्रोफोन मौजूद हैं। यह ईयरबड्स 10mm साउंड ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा, यह ईयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जो कि इसे स्प्लैश-फ्रूफ बनाता है। इस बड्स में आपको 7 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है, लेकिन चार्जिंग केस के साथ इसकी यूसेज को 35 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें भी यूज़र्स को हैंड-फ्री वॉयस कंट्रोल Amazon Alexa और Google Assistant के सपोर्ट के साथ प्राप्त होगा। वहीं, टच कंट्रोल के जरिए ईयरबड्स में आप साउंड मोड को भी बदल सकते हैं। इसके अलावा, इस बड्स के टच कंट्रोल को JBL Headphones App के जरिए कस्टमाइज़ भी किया जा सकता है।
 

JBL LIVE Pro 2

इस ईयरबड्स में 11mm साउंड ड्राइवर्स के साथ सबसे बेस्ट साउंड प्रदान किया जाता है। साथ बाकि दो ईयरबड्स की तरह इसमें भी 6 माइक्रोफोन के साथ एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन मौजूद है। यह प्रीमियम मैट फिनिश के साथ आता है। इसके अलावा, यह ईयरबड्स भी JBL LIVE Free 2 की तरह IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जो कि इसे वाटर-रसिस्टेंट बनाता है। इस बड्स में आपको 10 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है, लेकिन चार्जिंग केस के साथ इसकी यूसेज को 40 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि इस ईयरबड्स में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो कि 15 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। इन सब के अलावा, इसमें भी हैंड-फ्री वॉयस कंट्रोल, टच कंट्रोल, साउंड मोड आदि की सुविधा मिलती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »