• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • itel Icon 2 स्मार्टवॉच भारत में 1.83 इंच डिस्प्ले और ब्लूटुथ कॉलिंग के साथ भारत में पेश!

itel Icon 2 स्मार्टवॉच भारत में 1.83 इंच डिस्प्ले और ब्लूटुथ कॉलिंग के साथ भारत में पेश!

Itel Icon 2 में 1.83 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। यह वॉच 150 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करेगी।

itel Icon 2 स्मार्टवॉच भारत में 1.83 इंच डिस्प्ले और ब्लूटुथ कॉलिंग के साथ भारत में पेश!

Photo Credit: Amazon

Itel Icon 2 में 1.83 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Itel Icon 2 में 1.83 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।
  • Itel Icon 2 स्मार्टववॉच 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करेगी।
  • Itel Icon 2 स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
Itel ने भारतीय बाजार में Itel Icon 2 स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाला है। पहले टीजर में स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Itel Icon 2 के स्पेसिफिकेशंस और बिक्री तारीख का खुलासा किया है। यहां हम आपको Itel Icon 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Itel Icon 2 Launch Date


Itel Icon 2 भारतीय बाजार में 5 मार्च 2024 को लॉन्च होने के लिए तैयार है। आईटेल आइकन 2 तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, ब्लू और रोज गोल्ड में उपलब्ध होगी। Itel Icon 2 को अमेजन इंडिया के जरिए बेचा जाएगा। अब हाल ही में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक नई माइक्रोसाइट लाइव हुई, जिससे काफी कुछ पता चला है। Itel ने इंस्ट्राग्राम पर एक टीजर वीडियो जारी किया है।


Itel Icon 2 Features, Specifications


Itel Icon 2 में 1.83 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। यह वॉच 150 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करेगी। ऐसा लग रहा है कि Itel Icon 2 में सर्कुलर स्क्रीन पर ऐप्पल वॉच जैसा डिजाइन है। आगामी वियरेबल 30 दिनों तक की स्टैंडबाय बैटरी और 10 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करेगा। 

यह कई हेल्थ ट्रैकर्स जैसे SpO2 ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट और फीमेल मेंस्ट्रुअल साइकल का भी सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टवॉच AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट करेगी और कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल ऑफर करेगी। इसमें IP68 रेटिंग है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »