Itel Icon 2 जल्द होगी भारत में लॉन्च, Amazon पर आई नजर

Itel Icon में ब्लूटूथ 5.3, 100 से ज्यादा वॉच फेस, 250mAh बैटरी पैक, हेल्थ फीचर्स और फिटनेस संबंधित ट्रैकर्स है।

Itel Icon 2 जल्द होगी भारत में लॉन्च, Amazon पर आई नजर

Photo Credit: Itel

Itel Icon 2 में बड़ी डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Itel Icon 2 को अमेजन इंडिया पर देखा गया था।
  • Itel Icon 2 एक बड़ी डिस्प्ले, ब्लैक स्ट्रेप के साथ आएगी।
  • Itel Icon 2 साइड में फंक्शनल क्राउन के साथ आएगी।
विज्ञापन
Itel भारतीय बाजार में एक नया स्मार्ट वियरेबल प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही इस क्षेत्र में नई Itel Icon 2 स्मार्टवॉच को पेश करने के लिए तैयार है, जिसे एक ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट के जरिए लाइव किया गया था। यहां हम आपको Itel Icon 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Itel Icon 2 जल्द होगी लॉन्च


Itel Icon 2 को अमेजन इंडिया पर देखा गया था, जिससे इसके जल्द आने का पता चलता है। यह स्मार्टवॉच, Itel Icon स्मार्टवॉच का अपग्रेड वर्जन है, जिसे अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। इस मॉडल का डिजाइन Amazon माइक्रोसाइट में भी टीज किया गया था, स्क्रीन पर एक सर्कुलर डिजाइन दिखाया गया था।


Itel Icon 2 में क्या होगा खास


इसके अलावा Amazon लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस एक बड़ी डिस्प्ले, ब्लैक स्ट्रेप और साइड में फंक्शनल क्राउन के साथ आएगा। आपको बता दें कि Itel Icon में 1.38 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ यह स्मार्टवॉच 12 दिन की स्टैंडबाय बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि नेक्स्ट जनरेशन का मॉडल भी बड़ी स्क्रीन और समान बैटरी लाइफ के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करेगी।

Itel Icon में ब्लूटूथ 5.3, 100 से ज्यादा वॉच फेस, 250mAh बैटरी पैक, हेल्थ फीचर्स और फिटनेस संबंधित ट्रैकर्स है। म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, एक इंटीग्रेटेड वॉयस कंट्रोल प्रदान करता है। यह वॉच IP68 रेटिंग से लैस है जो कि वॉटर और डस्ट से सुरक्षा प्रदान करती है। Itel Icon 2 के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »