स्मार्टवॉच का दुनिया में सबसे बड़ा मार्केट बना भारत

इस सेगमेंट में तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 171 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ भारत ने अन्य ग्लोबल मार्केट्स को पीछे छोड़ दिया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • तीसरी तिमाही में स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट में भारत टॉप पर पहुंच गया
  • OS स्मार्टवॉचेज में Apple और Samsung आगे हैं
  • बजट स्मार्टवॉच के सेगमेंट में इनोवेशन बढ़ने से डिमांड में तेजी आई है

बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में Noise ने Fire-Boltt को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है

पिछले कुछ वर्षों में देश में स्मॉर्टवॉच की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट में भारत टॉप पर पहुंच गया। स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में से लगभग 30 प्रतिशत देश में आई हैं। इस सेगमेंट में तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 171 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ भारत ने अन्य ग्लोबल मार्केट्स को पीछे छोड़ दिया है। 

स्मार्टवॉच की बिक्री बढ़ाने में Noise, Fire-Boltt और Boat जैसे अफोर्डेबल ब्रांड्स का बड़ा योगदान रहा। डेटा और एनालिटिक्स फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट में नॉर्थ अमेरिका और चीन से भारत आगे रहा है। नॉर्थ अमेरिका में स्मार्टवॉच की शिपमेंट्स 25 प्रतिशत और चीन में 16 प्रतिशत रही। बजट स्मार्टवॉच के सेगमेंट में इनोवेशन बढ़ने से डिमांड में तेजी आई है। स्मार्टवॉच को दो कैटेगरी में रखा गया है - हाई लेवल OS स्मार्टवॉच और बेसिक स्मार्टवॉच। 

OS स्मार्टवॉचेज में Apple और Samsung ग्लोबल लेवल पर एपल वॉच और गैलेक्सी वॉच की रेंज के साथ आगे हैं। इसके बाद Huawei, Amazfit और Garmin हैं। हालांकि, भारत में इस सेगमेंट की बिक्री बढ़ाने वाली बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में ऐसी स्मार्टवॉच शामिल हैं जो बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चलती हैं और इनमें अतिरिक्त ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए सपोर्ट नहीं होता। इस सेगमेंट में ग्लोबल लेवल पर Noise, Fire-Boltt और Boat आगे हैं। चाइनीज कंपनी Xiaomi और Huawei की भी इस सेगमेंट में मौजूदगी है।

Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में Noise ने Fire-Boltt को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। हाई लेवल स्मार्टवॉचेज में एपल की वॉच को पसंद किया जाता है। हालांकि, इसका प्राइस अधिक होने के कारण यह बिक्री के लिहाज से अफोर्डेबल वॉचेज से काफी पीछे है। पिछले महीने Gizmore ने अपनी स्मार्टवॉच रेंज को बढ़ाते हुए नई फ्लैगशिप AMOLED स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe को लॉन्च किया था। पुरुषों के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई यह Glow Luxe स्मार्टवॉच मेड-इन-इंडिया है। यह क्लासिक लुक के साथ स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें 1.32 इंच का सर्कुलर फुल टच एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 390x390 पिक्सल का है और यह 500 NITS तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: smartwatch, Growth, Features, affordable, Market, Display, Apple, Category, Samsung, App, Sales
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  4. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  7. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  8. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.