Huawei Watch 2 के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च

हुवावे ने बुधवार को 'वॉच 2' की अगली जेनरेशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया, जिसकी कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। नई स्मार्टवॉच तीन वेरिएंट स्पोर्ट्स (ब्लूटूथ), क्लासिक (ब्लूटूथ) और स्पोर्ट्स (4जी) में उपलब्ध है।

Huawei Watch 2 के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टवॉच को सबसे पहले इसी साल एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किया गया था
  • हुवावे वॉच 2 एंड्रॉयड वियर 2.0 प्लेटफॉर्म पर चलती है
  • वॉच में फिटनेस ट्रैकिंग फ़ीचर भी दिए गए हैं
विज्ञापन
हुवावे ने बुधवार को 'वॉच 2' की अगली जेनरेशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया, जिसकी कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। नई स्मार्टवॉच तीन वेरिएंट स्पोर्ट्स (ब्लूटूथ), क्लासिक (ब्लूटूथ) और स्पोर्ट्स (4जी) में उपलब्ध है। यह वॉच केवल काले रंग में उपलब्ध होगी। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 20,999 रुपये, 25,999 रुपये और 29,999 रुपये रखी गई है।

हुवावे कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के उपाध्यक्ष (बिक्री) पी. संजीव ने एक बयान में कहा, "घड़ियों की कार्यक्षमता कई गुणा बढ़ गई है और इस प्रकार हम इस बाजार में ऐसे घड़ियों की मांग में वृद्धि देख रहे हैं जो महज समय बताने के अलावा काफी कुछ करने में सक्षम हो।"

हुवावे ने इस मॉडल को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई जेनरेशन की स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2100 प्रोसेसर से लैस है। यह वियर 2.0 प्लेटफार्म पर आधारित है तथा बिल्ट-इन जीपीएस और हार्ट रेट डिटेक्शन सिस्टम के साथ आती है।

कंपनी ने कहा कि इस डिवाइस में कई सारे सेंसर लगाए गए हैं जो वियरेबल को यूजर्स की गतिविधियों के आंकड़े जुटाने में मदद करता है, जिसमें तय की गई दूरी, गति, कदम, दिल की धड़कन की दर, दिल की धड़कन की रेंज, कैलोरी, चाल की गणना की जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »