• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • वियरेबल मार्केट के कारोबार में 41.9 फीसदी इजाफा, ऐप्पल वॉच की बिक्री में गिरावट: आईडीसी

वियरेबल मार्केट के कारोबार में 41.9 फीसदी इजाफा, ऐप्पल वॉच की बिक्री में गिरावट: आईडीसी

वियरेबल मार्केट के कारोबार में 41.9 फीसदी इजाफा, ऐप्पल वॉच की बिक्री में गिरावट: आईडीसी
विज्ञापन
देश में वियरेबल डिवाइस तेजी से लोकप्रिय हो रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसके कारोबार में 41.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईडीसी की 'वर्ल्डवाइड क्वाटरली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर' रपट के मुताबिक दूसरी तिमाही में कुल 5,67,000 वियरेबल डिवाइसों की बिक्री हुई। ये बेसिक वियरेबल हैं, जिन पर थर्ड पार्टी एप्लिकेशन चलाया नहीं जा सकता। कुल वियरेबल में 94 फीसदी बिक्री बेसिक वियरेबल की होती है।

आईडीसी के क्लाइंट डिवाइस के वरिष्ठ मार्केट एनालिस्ट राज निमेश का कहना है, "वियरेबल बाजार उस स्तर तक पहुंच चुका है, जहां लोगों में जानकारी की कमी नहीं है। नई-नई कंपनिया लगातार इस बाजार में प्रवेश कर रही है। वहीं, पहले से मौजूद कंपनियां नए-नए फीचर के साथ अपने उत्पाद ला रही है।"

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गोक्वी के डिवाइस की बिक्री सबसे ज्यादा हुई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 16.1 फीसदी रही। इसके बाद शाओमी की बाजार हिस्सेदारी 10.3 फीसदी रही।

फिटबिट ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.7 फीसदी है। गार्मिन पहली बार शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल हुई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.4 फीसदी रही, जबकि हुवावे पांचवे नंबर पर रही और इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.0 फीसदी रही। घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स की बिक्री में भी तेजी देखी गई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »