• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Dizo Wireless Power नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन्स रिव्यू: अच्छे डिजाइन में साधारण परफॉर्मेंस

Dizo Wireless Power नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन्स रिव्यू: अच्छे डिजाइन में साधारण परफॉर्मेंस

वियरेबल की 1,399 रुपये की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन डिजाइन, फिट और ऐप सपोर्ट को छोड़कर इसमें ऐसी अन्य कोई खूबी नहीं है।

Dizo Wireless Power नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन्स रिव्यू: अच्छे डिजाइन में साधारण परफॉर्मेंस

Dizo Wireless Power की कीमत भारत में 1,399 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Dizo Wireless Power में 11.2mm डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.2 का इस्तेमाल करता है।
  • इसमें केवल SBC Bluetooth codec का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन
Dizo ऑडियो डिवाइस और एक्सेसरी बनाने वाली Realme की ओर से एक अफॉर्डेबल ब्रैंड के रूप में जानी जाती है। कंपनी ने हाल ही में वायरलेस नेकबैंड स्टाइल ब्लूटूथ इन-ईयर हेडसेट लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने इस कैटिगरी में Dizo Wireless को लॉन्च किया था। पुराने मॉडल की तुलना में नया वियरेबल कुछ सुधारों के साथ लॉन्च किया गया है। 

Dizo Wireless Power की कीमत भारत में 1,399 रुपये है जिसे अफॉर्डेबल वायरलेस ईयरफोन्स ढूंढ रहे यूजर्स के लिए खासतौर पर बनाया गया है। 1500 रुपये से भी कम की कीमत में क्या यह सबसे बढ़िया वायरलेस नेकबैंड हेडसेट है जो आप अभी खरीद सकते हैं? इस रिव्यू में पता करते हैं। 
dizo
 

Dizo Wireless Power का डिजाइन और फीचर्स

हाल ही में लॉन्च हुए Dizo Wireless Power और 2021 में आए Dizo Wireless में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है लेकिन इनके डिजाइन में बड़ा फर्क आप देख सकते हैं। नए हेडसेट में पावर हाइव डिजाइन दिया गया है, जो नेकबैंड पर मधुमक्खी के छत्ते जैसे डिजाइन के साथ आता है। यह काफी अच्छा दिखता है। इसके अलावा पुराने हेडसेट के डिजाइन से बहुत ज्यादा अलग इसमें कुछ नहीं दिया गया है। 

ईयरफोन्स में प्रॉपर इन-फिट कैनाल है, ईयरपीस से शॉर्ट केबल निकल कर लचीले नेकबैंड तक आती हैं। ईयरपीस में मेग्नेटिक पावर स्विच है जो ईयरपीस के आपस में अलग होने पर इन्हें ऑन कर देता है और साथ में आ जाने पर फिर से ऑफ कर देता है। दाहिनी तरफ प्लेबैक कंट्रोल्स के लिए एक मल्टीफंक्शन बटन, एक वॉल्यूम रॉकर बटन और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

मुझे इस हेडसेट का फिट काफी पसंद आया। हालांकि, जैसा अक्सर दूसरे नेकबैंड हेडसेट्स के साथ भी होता है, कई बार स्टोरेज में रखे हुए भी ईयरपीस एक दूसरे से अलग हो जाते थे, जिससे यह ऑन होकर मेरे स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता था। 

Dizo Wireless Power को वॉटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेट किया गया है। इसमें कॉल के दौरान एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है और 88एमएस लो लेटेंसी गेमिंग मोड फीचर भी मिलता है। वियरेबल का वजन 27.1 ग्राम है और यह क्लासिक ब्लैक, वॉयलेट ब्लू और हंटर ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। सेल्स पैकेज में चार्जिंग केबल और सिलिकॉन ईयर टिप्स के कुल तीन पेअर मिलते हैं। 
 

Dizo Wireless Power ऐप और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Dizo Wireless Power को आप Realme Link app के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं, हालांकि इस हेडसेट में केवल एंड्रॉयड के साथ ही पेयरिंग हो सकती है। आपके गूगल अकाउंट से लिंक करने के लिए इसमें  Google Fast Pair का सपोर्ट भी दिया गया है। 

पिछले रिव्यूज़ में भी मैंने कई बार बताया है कि Realme Link app कितनी अच्छी तरह से काम करता है। इस वियरेबल के साथ भी यह ऐप उतनी ही अच्छी तरह से काम करता है। कुछ बग्स को नजरअंदाज कर दें, जो मैंने दूसरे डिवाइसेज पर इस ऐप के साथ नहीं देखे हैं। यह ऐप आपके वियरेबल की बैटरी लेवल को दिखाता है, तीन इक्वेलाइजर प्रीसेट्स में स्विच करने की सहूलियत देता है, इससे आप गेम मोड को एक्टिवेट कर सकते हैं और मल्टी फंक्शन बटन कंट्रोल्स को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। 
dizo

मल्टी फंक्शन बटन को कस्टमाइज करके आप प्लेबैक के लिए सेट कर सकते हैं, गेम मोड एक्टिवेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं और पिछली दो पेअर की गई डिवाइसेज के बीच स्विच कर सकते हैं। इनमें से सब अच्छी तरह से काम कर रहे थे लेकिन मैं अपने OnePlus 9 Pro पर वॉयस असिस्टेंट को बिल्कुल भी एक्टिवेट नहीं कर पा रहा था। 

इसमें एक वॉल्यूम टॉगल दिया गया है जो वॉल्यूम लेवल को बूस्ट कर देता है और एक ऑटो आंसर टॉगल भी है जो अपने आप ही इनकमिंग कॉल का जवाब दे देता है। वॉल्यूम एनहांसर वादे के मुताबिक वॉल्यूम को लाउड कर देता है लेकिन साथ में साउंड क्वालिटी पर बुरा असर पड़ता है। 

Dizo Wireless Power में 11.2mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.2 का इस्तेमाल करता है। इसमें केवल SBC Bluetooth codec का सपोर्ट मिलता है।  
 

Dizo Wireless Power की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ 

साउंड क्वालिटी के मामले में अफॉर्डेबल हेडसेट काफी बेसिक होते हैं लेकिन मेरे हिसाब से यह वियरेबल इसकी प्राइस रेंज के प्रोडक्ट स्टैंडर्ड को मैच नहीं करता है। मुझे इसकी साउंड क्वालिटी इसके पुराने मॉडल से भी कम लगी, जो कि इससे सस्ता आता है। 

इसका एक कारण AAC Bluetooth codec का सपोर्ट न होना भी है। लेकिन सामान्य तौर पर मुझे इसका साउंड काफी फीका और चुभने वाला लगा। मैंने इस पर Skepsis का Freak सुना, गाने का पावरफुल बेस इस पर काफी दबा हुआ महसूस हुआ। साउंड में एक तंग करने वाला रिवर्ब था गाने के मिड रेंज और हाई को नीचे ले आता था और इसे सुनते हुए बहुत जल्द थकान होने लगी थी। 
dizo

Brasstracks के Opposite Ways में भी ऐसा ही अनुभव मिला जैसा कि गाना किसी पाइप में सुना जा रहा हो। इसके लो-पार्ट्स में वोकल जैसे सुनाई देने बंद हो जा रहे थे और इस रैप आधारित जैज ट्रैक में सेक्सोफोन फोकस को गाने के गलत हिस्सों पर ले जा रहा था। 

कुल मिलाकर मैंने साउंड को रिफाइंड नहीं पाया। बेस इसमें काफी पंची सुनाई दे रही थी। लम्बे समय तक सुनने के लिए यह काफी थकाने वाला लगता है। वियरेबल में कॉल क्वालिटी इनडोर में ठीक-ठाक रही, आउटडोर में शॉर्ट कॉल्स के लिए भी क्वालिटी ठीक ही थी। इसमें कनेक्शन स्टेबिलिटी भी कोई समस्या नहीं थी। सोर्स डिवाइस से 4 मीटर की दूरी तक इयरफोन्स अच्छे से काम कर रहे थे। 

इनकी बैटरी लाइफ Dizo Wireless के जैसी ही है जो कि प्राइस के हिसाब से बहुत साधारण कही जाएगी। सिंगल चार्ज में इयरफोन मध्यम इस्तेमाल में 10 घंटे तक चल जाते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग भी दी गई है जो 10 मिनट के चार्ज में 2 घंटे का बैकअप दे सकती है। इन्हें पूरी तरह से चार्ज होने में करीबन 2 घंटे का समय लगता है। 
 

हमारा फैसला

Dizo का Realme से जुड़ा होना इसके लिए काफी फायदेमंद है, जिस तरह से फीचर्स से भरपूर प्रोडक्ट्स ये बनाते हैं, ब्रैंड नेम भी साथ में मिलता है और इसके प्रोडक्ट्स का किफायती दाम भी ग्राहक को सोचने पर मजबूर कर देता है। जहां इसके कई सारे डिवाइसेज प्राइस पॉइंट पर स्वीकार्य हैं, Dizo Wireless Power के साथ ऐसा नहीं है, यह यहां फेल हो जाता है। 

वियरेबल की 1,399 रुपये की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन डिजाइन, फिट और ऐप सपोर्ट को छोड़कर इसमें ऐसी अन्य कोई खूबी नहीं है। इसकी साउंड क्वालिटी मुझे पसंद नहीं आई। 1500 रुपये से कम में बहुत ज्यादा नेकबैंड उपलब्ध नहीं हैं, जिसमें से मैं किसी की सिफारिश कर सकूं। मैं कहूंगा कि थोड़ा ज्यादा खर्च करके आप इसके बजाए OnePlus Bullets Wireless Z2 खरीद सकते हैं जो इससे ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस और फीचर्स जैसे, बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग देते हैं।   
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Decent design and fit
  • Realme Link app support
  • USB Type-C charging
  • कमियां
  • Dull, rough, unrefined sound
  • Fatiguing, muddy bass
  • Only SBC Bluetooth codec supported
ColourBlack
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityWireless
TypeEarphones
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • कमियां
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  2. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  3. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  4. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  5. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  6. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  7. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  8. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  9. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  10. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »