• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt Wave Electra बिक्री के लिए उपलब्ध, मात्र Rs 1799 में कॉलिंग और 7 दिनों का बैटरी बैकअप

boAt Wave Electra बिक्री के लिए उपलब्ध, मात्र Rs 1799 में कॉलिंग और 7 दिनों का बैटरी बैकअप

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो boAt Wave Electra में 1.81 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 550 निट्स तक है।

boAt Wave Electra बिक्री के लिए उपलब्ध, मात्र Rs 1799 में कॉलिंग और 7 दिनों का बैटरी बैकअप

Photo Credit: boAt

boAt Wave Electra में ब्लूटूथ कॉलिंग है।

ख़ास बातें
  • boAt Wave Electra में 1.81 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Wave Electra स्मार्टवॉच देशभर में 1,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
  • boAt Wave Electra सिंगल चार्ज में 7 दिनों की बैटरी प्रदान कर सकती है।
विज्ञापन
भारतीय टेक दिग्गज boAt ने कुछ दिनों पहले मार्केट में boAt Wave Electra स्मार्टवॉच पेश की थी। अब 1.91 इंच डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करने वाली यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

boAt Wave Electra की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो हाल ही में लॉन्च की गई boAt Wave Electra स्मार्टवॉच देशभर में 1,799 रुपये की कीमत पर पेश की गई है। उपलब्धता की बात करें तो यह boAt-lifestyle.com और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है।
 

boAt Wave Electra के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो boAt Wave Electra में 1.81 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 550 निट्स तक है। सेफ्टी की बात करें तो यह स्प्लैश प्रूफ, स्वेट प्रूफ और IP68 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह डिवाइस हाई क्वालिटी एल्यूमीनियम मिक्स मैटल से तैयार की गई है। हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो बोट वेव इलेक्ट्रा में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर, डेली एक्टिविटी ट्रैकर, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और वाटर अलर्ट भी शामिल हैं। यह वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।

इस वॉच में हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन स्पीकर, माइक्रोफोन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। यूजर्स इस गैजेट पर 50 कॉन्टैक्ट्स तक सेव कर सकते हैं। इसमें क्विक एक्सेस के लिए एक डायल पैड भी है। यह वॉच सिरी और गूगल एसिस्टेंट का सपोर्ट करती है। बोट की इस वॉच में 2048 और व्हैक-ए-मोल जैसे दो बिल्ट-इन गेम हैं। इस वॉच में वैदर अपडेट, फाइंड माय फोन, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल आदि शामिल हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो boAt Wave Electra एक बार चार्ज करने होकर 7 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती है। वहीं ब्लूटूथ के साथ 2 दिनों तक काम कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »