Boat ने लॉन्च किए 28 घंटे तक चलने वाले सस्ते Airdopes 111 ईयरबड्स, जानें कीमत

Boat ने भारत में नए Airdopes 111 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जो चार कलर ऑप्शन में आते हैं।

Boat ने लॉन्च किए 28 घंटे तक चलने वाले सस्ते Airdopes 111 ईयरबड्स, जानें कीमत

चार्जिंग केस के साथ Boat Airdopes 111 इयरबड्स 28 घंटे तक का बटैरी बैकअप दे सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Boat Airdopes 111 TWS ईयरबड्स में 13mm ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • इयरबड्स को एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है।
  • इस वियरेबल में ब्लूटूथ 5.1 केनेक्टिविटी भी दी गई है।
विज्ञापन
Boat ने भारत में नए Airdopes 111 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जो चार कलर ऑप्शन में आते हैं। ये इयरबड्स 13mm ड्राइवर्स से लैस हैं जिनमें ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी भी दी गई है। कंपनी ने इनमें खास IWP टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिससे इयरबड्स चार्जिंग केस से बाहर निकलते ही डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ इनमें 28 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। इयरबड्स में टच कंट्रोल और फोन कॉल रिसीव जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 
 

Boat Airdopes 111 Price

Boat Airdopes 111 का प्राइस भारत में 1,499 रुपये है, जिसे Flipkart और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।एयरडोप्स 111 चार कलर में उपलब्ध हैं- ओशियन ब्लू, सैंड पर्ल, कार्बन ब्लैक और स्नो व्हाइट।
 

Boat Airdopes 111 Specifications and Features

Boat Airdopes 111 TWS ईयरबड्स में13mm ड्राइवर्स हैं जिनमें बोट की सिग्नेचर ट्यूनिंग दी गई है। बोट के इन इयरबड्स में बेस पर खास फोकस किया गया है। वियरेबल में ब्लूटूथ 5.1 केनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी ने इसमें खास IWP (Insta Wake N' Pair) तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे केस से बाहर निकालने पर ईयरबड्स डिवाइस से अपने आप कनेक्ट हो जाते हैं। इनमें फोन कॉल रिसीव करने के दौरान बेहतर वॉयस क्लेरिटी के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसके अलावा इस वियरेबल में क्विक रिस्पॉन्स, टच कंट्रोल्स का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे स्मार्टफोन में सिरी और गूगल असिस्टेंट जैसे वॉयस असिस्टेंट को आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके साथ म्यूजिक और कॉल कंट्रोल करने का फीचर भी इससे संभव हो पाता है। 

कंपनी ने डिवाइस के साथ 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, एयरडोप्स 111 को एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। इसके चार्जिंग केस की बात करें तो यह ईयरबड्स को तीन बार चार्ज कर सकता है। यानि कि चार्जिंग केस के साथ इनसे 28 घंटे तक का बटैरी बैकअप मिल जाता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है जो जो ASAP क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह केवल 10 मिनट चार्जिंग करने पर 45 मिनट तक का प्लेबैक दे सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
ColourWhite
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »